Breaking News

भाजपा का राहुल पर वार, कहा- वायनाड भूस्खलन में जवाबदेही से बचने को नई कहानी गढ़ रहे कांग्रेस नेता

नई दिल्ली :  वायनाड भूस्खलन के मामले में भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। भाजपा नेताओं का कहना है कि वायनाड भूस्खलन मामले में राहुल गांधी पर सवाल उठ रहे हैं। इन सवालों का जवाब देने से बचने के लिए राहुल गांधी नई कहानी गढ़ रहे हैं कि उनके खिलाफ ईडी की छापेमारी की योजना बनाई जा रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि राहुल गांधी से भी लोग वायनाड मामले में सवाल कर रहे हैं। इसलिए वे नई कहानी बना रहे हैं। आपदा में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर गरीब थे। यह सिर्फ एक त्रासदी नहीं बल्कि अपराध है। उन्होंने लापरवाही के लिए 2009 से लगातार राज्य सरकारों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि वायनाड के लोगों ने इसकी कीमत चुकाई।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सहयोगी ललन सिंह ने कहा कि गांधी ने कुछ ऐसा किया होगा जिसके बारे में उनका मानना है कि सवाल पूछे जाएंगे। अगर कोई गलत नहीं करेगा तो कुछ क्यों होगा? बता दें गांधी 2019 और 2024 के चुनावों में वायनाड से सांसद चुने गए थे। उन्होंने इस बार वायनाड को अपनी लोकसभा सीट के रूप में छोड़ दिया और रायबरेली को बरकरार रखा है।

कांग्रेस ने घोषणा की है कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी, जिसकी घोषणा होनी बाकी है। दोनों भाई-बहन इस समय वायनाड में प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं। हाल ही में राहुल ने एक्स पर पोस्ट किया था कि संसद में उनके भाषण के बाद उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। गांधी ने कहा था कि वह बाहें फैलाकर इंतजार कर रहे हैं।

About News Desk (P)

Check Also

अखिलेश यादव से मिली अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता, बोली- एफआईआर वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव

लखनऊ। अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें ...