Breaking News

व्यापार मंडल ने 251 दीप प्रज्वलित कर मनाया स्थापना दिवस

फ़िरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जिला उद्योग व्यापार मंडल फिरोजाबाद द्वारा व्यापार मंडल के प्रदेश स्तर के आह्वान पर फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने फिरोजाबाद में 251 दीप प्रज्वलित करके जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी के नेतृत्व में रामलीला चौराहे परस्थापना समारोह मनाया गया।

रामलीला व्यापार समिति के अध्यक्ष इनाम सिंह प्रजापति व उनकी टीम के द्वारा एक कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिरोजाबाद नगर निगम की मेयर नूतन राठौर, सीओ सिटी हरि मोहन सिंह, थाना प्रभारी उत्तर नरेंद्र शर्मा रहे।

दीपोत्सव कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रविंद्र तिवारी, महासचिव कौशल उपाध्याय, रामलीला बाजार समिति के अध्यक्ष इनाम सिंह प्रजापति ने आए हुए मेहमानों का हार साफा पट्टे का पहना कर स्वागत किया। मेयर नूतन राठौर जी ने जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिम्मेदार पदाधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि मेरा 5 साल के कार्यक्रम में जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्र तिवारी और उनकी टीम ने मेरा पूरा सहयोग किया है उसके लिए मैं धन्यवाद देती हूं।

अपना घर पाने के लिए दस साल से परेशान लोगों ने खोला बिल्डर के खिलाफ मोर्चा

सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है व्यापारी बंधुओं को किसी भी तरह की कोई भी दिक्कत होने पर मुझसे, थाना व 112 पर संपर्क करें। आपकी समस्याओं को सुनकर तुरंत निदान किया जाएगा। जिला उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हिकमत उल्ला खां समेत सभी पदाधिकारियों ने व्यापारी बंधुओं से कहा कि जिला उद्योग व्यापार मंडल का हर पदाधिकारी व्यापारी की हर दुख सुख में साथ खड़ा है उनकी हर परेशानी में जिला उद्योग केंद्र उनकी लड़ाई को लड़ेगा।

कार्यक्रम में समाजसेवी करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्लाह खान को जिला उद्योग व्यापार मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर उनको मनोनीत पत्र देकर शॉल माला पट्टिका पहनाकर समूचे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भव्य तरीके से स्वागत किया। अंत में महिला सभा की जिला अध्यक्ष शील मणि मान सिंह शर्मा का 83 वां जन्मदिन व्यापार मंडल के पदाधिकारी अधिकारी व पत्रकार बंधुओं ने जन्मदिन का केक काटकर मुबारकबाद देते हुए दूसरे को केक खिलाया।

 

50 में दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी, फिरोजाबाद नगर निगम मेयर श्रीमती नूतन राठौर, सीओ सिटी हरि मोहन सिंह, जिला महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, पूर्व महानगर अध्यक्ष व्यापार मंडल राजेश गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष शील मणि शर्मा, महिला नगर अध्यक्ष अनुपम शर्मा, नीता पांडे, जिलाध्यक्ष आईटी सेल भरत तिवारी, युवा नेतासुनील अग्रवाल, युवा नेता आसिम खान, त्रिलोकीनाथ पोरवाल फैजान उल्ला खान, पंकज झा, वसीम उस्मानी, फैजान कुरैशी, मोहम्मद लादेन, आदि लोग मौजूद रहे। संचालन रामलीला समिति के अध्यक्ष इनाम सिंह प्रजापति ने किया।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...