Breaking News

विकसित भारत का निर्माण आज के युवाओं के हाथ में है: प्रो हिमांशु शेखर सिंह

अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आज व्यवसाय प्रबंध एवं उधमिता में विकसित भारत अभियान 2047 के बारे में एमबीए विभाग के छात्र-छात्राओं को विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो हिमांशु शेखर सिंह द्वारा विस्तार से बताया गया।

विकसित भारत का निर्माण आज के युवाओं के हाथ में है: प्रो हिमांशु शेखर सिंह

उन्होंने छात्रों को बताया कि इस वेबसाइट पर आपको कैसे रेजिस्ट्रेशन करना है और आगे की प्रक्रिया को कैसे पूरा करना है। उन्होंने छात्रों को बताया कि रेजिस्ट्रेशन के बाद आपको किन तीन प्रश्नों का जवाब देना है।

👉क्या 14 दिसंबर की रात आसमान आफत बनकर टूटेंगे तारे, क्या किसी बड़ी तबाही का है संकट

प्रो हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि आपको वर्ष 2047 में आप भारत को किस स्तर पर देखना चाहते हैं उस पर अपने विचार देने हैं। उन्होंने कहा कि भारत को वर्ष 2047 में विकसित देश बनाने में आप क्या क्या योगदान देना चाहते हैं। विकसित भारत का निर्माण आज के युवाओं के हाथ में है यही विकसित भारत का सपना साकार करेंगे।

विकसित भारत का निर्माण आज के युवाओं के हाथ में है: प्रो हिमांशु शेखर सिंह

उन्होंने यह भी कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 25 दिसंबर 2023 तक विभाग के सभी छात्रों के द्वारा विकसित भारत का आईडिया ऑनलाइन शेयर कर दिया जाए।

विकसित भारत 2047 योजना में छात्रों को अपने आईडिया भरने में डॉ आशीष पटेल और डॉ महेंद्र पाल सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में विभाग के आनेको छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...