Breaking News

सार्वजनिक स्थानो पर थूकने वालो के खिलाफ चला अभियान, 11300 रुपये का जुर्माना वसूला

मोहम्मदी/खीरी। बिना मास्क लगाये तथा सार्वजनिक स्थानो पर थूकने वालो पर शिकंजा कसने के लिये कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज विशेष अभियान चलाकर 113 व्यक्तियो का बिना मास्क लगाए घूमने पर चालान कर 11300 रूपयो का जुर्माना वसूला गया। इसी तरह सार्वजनिक स्थानो पर थूकते हुए 29 लोग पकड़े गये। उनका चालान कर 29 सौ रूपये वसूले गए। जिले भर में वसूला गया ये सर्वाधिक जुर्माना है।

कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि इस कोरोना महामारी को लेकर आज पूरा विश्व परेशान है। सरकार ने इस महामारी से देशवासियो को सुरक्षित रखने के लिये जनता कफ्र्यू एवं लाकडाउन लगाया। जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आये। अब सरकार ने लाकडाउन हटाकर जनहित में ढ़ील दी तो जनता अपनी ही सुरक्षा के प्रति लापरवाह हो गयी। बाजारो में, बैंको में खासी भीड़ उमड़ रही है। जो सामाजिक दूरी का तो ध्यान नही रख रही, मास्क का भी प्रयोग नहीं कर रही। इसी को देखते हुए जन सुरक्षा के लिये आज पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने 113 व्यक्तियो को बिना मास्क लगाए पकड़ा और उनका चालान कर 11300 रूपयो का जुर्माना वसूला गया।

इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानो पर थूकने के प्रतिबन्ध के बाद भी 29 लोगो को थूकते हुए पकड़ा गया और उनका चालान कर 29 सौ रूपया जुर्माना वसूला गया। दो पहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले लोगो पर शिकन्जा कसते हुए आज बाइक पर पीछे बैठे 20 लोगो का चालान कर पांच हजार रूपये जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में दो वाहनो के ‘‘ई-चालान’’ कर दो हजार रूपये जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार आज 21200 रूपयो का जुर्माना वसूला गया। श्री त्यागी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वो शासन के दिशा-निर्देशो का पालन स्वयं के हित में करे और इस जुर्माने की प्रक्रिया से बचे तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करे।

रिपोर्ट-सुखविंदर सिंह कम्बोज

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...