Breaking News

चौधरी साहब पूरे देश में किसानों के एकमात्र हमदर्द एवं शुभचिंतक थे- रामाशीष राय

चौधरी साहब पूरे देश में किसानों के एकमात्र हमदर्द एवं शुभचिंतक थे- रामाशीष रायलखनऊ। प्रदेश के सभी जनपदों में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयन्ती किसान मजदूर दिवस के रूप में मनायी गयी। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में चौधरी साहब की प्रतिमा के सम्मुख हवन पूजन तथा माल्र्यापण किया गया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिह तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे के साथ सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधान भवन स्थित चैधरी साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

यूपी के ग्रामीणों के लिए सबसे खास होगी अटल की 98वीं जयंती

इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि चौ. साहब पूरे देश में एकमात्र किसानों के हमदर्द एवं शुभचिंतक थे जिन्होंने अपने सम्पूर्ण कार्यकाल में किसान हितों की रक्षा के लिए अपने संकल्प का निर्वाह किया।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि चौधरी साहब का प्रत्येक कदम खेतों की मेड़ पर और किसान के हित में होता था। किसान को उसकी पहचान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह द्वारा ही दी गयी। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा किसानों के प्रति हो रहे अन्याय एवं अमर्यादित व्यवहार को दृष्टिगत रखते हुये चौ. साहब का सम्पूर्ण जीवन अधिक प्रासंगिक हो गया है जिन्होंने किसान हितों की रक्षा के लिए न तो सत्ता की परवाह की और न ही किसी प्रकार का रोड़ा बर्दाश्त किया।

इस अवसर टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, प्रदेश प्रभारी सदस्यता अभियान सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, किसान मजदूर जागरण सप्ताह के प्रदेश प्रभारी वसीम हैदर, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, वरिष्ठ नेता रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अम्बुज पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौहान, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महासचिव चन्द्रकांत अवस्थी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष आशीष तिवारी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रणविजय मौर्य, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, इकराम सिंह छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय, रामगोपाल चंदेल, आर0पी0 सिंह चौहान, प्रमोद शुक्ला, महेश पाल धनगर, अफसर अली, शहजाद, के0जी0 वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, मनीष, संजय चौधरी , राजेश मौर्या वीरेन्द्र तोमर, राव इकबाल, आशीष अवस्थी मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

आईएएस में सीएमएस छात्र आदित्य ऑल इण्डिया टॉपर

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अलीगंज कैम्पस के छात्र आदित्य श्रीवास्तव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) ...