पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बुधवार को माथे में चोट लग गई, जब उनकी कार ने तुरंत ब्रेक लगा दिया। एक अन्य कार अचानक मुख्यमंत्री के काफिले के सामने आ गई थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री बनर्जी सड़क मार्ग से बर्धमान से कोलकाता लौट रही थीं। तभी उनकी कार के सामने एक अन्य कार आ गई। जिसके बाद उनकी कार ने तुरंत ब्रेक लगाया। सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम के कारण वह हेलीकॉप्टर से नहीं लौटीं।
Check Also
हादसे के बाद कई लोगों के बारे में नहीं मिल रही जानकारी, घायलों के इलाज में लापरवाही का आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली स्टेशन (Delhi Station) पर मची भगदड़ में अभी भी कई लोग ऐसे ...