Breaking News

रिवर फ्रंट पर CM योगी का अधिकारियों को कड़ा निर्देश

लखनऊ. गोरखपुर से वापस लौटे सीएम आदित्यनाथ एक बार फिर से एक्शन मोड़ में नजर आए। लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री ने गोमती रिवर फ्रंट का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ रीता बहुगुणा जोशी और दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। सीएम योगी ने अधिकारियों से गोमती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट पर अबतक किये गए खर्च का ब्योरा मांगा। गोमती रिवर फ्रंट पर योगी आदित्यनाथ ने करीब 40 मिनट तक सम्बंधित अधिकारियों से बात की। उन्होंने नदी में गिर रहे नाले पर अधिकरोईन से सवाल करते हुए पूछा कि आखिर गोमती नदी में यह नाले किसके आदेश पर गिर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि गोमती नदी में एक भी नाला न गिरे।

About Samar Saleel

Check Also

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मेरठ में सम्मान समारोह: परीक्षितगढ़ की ग्राम प्रधान सरिता सिंह को मिला प्रथम पुरस्कार

मेरठ के विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर ...