लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्र आरूष रस्तोगी ने शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित मैथ्स ओलम्पियाड में टापर का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता के अन्तर्गत आरूष ने लेविल-4 स्तर की प्रतियोगिता में ‘लेविल टापर’ पुरस्कार जीता है एवं इस उपलब्धि हेतु आरुष को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी सीएमएस के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है।