Breaking News

इन राज्यों में आज से बढ़ सकती है ठंड, हिमाचल प्रदेश में होगी भारी बर्फबारी

देश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दस साल में पहली बार ऐसा मौका है जब फरवरी के शुरुआती दस दिनों में दिल्ली का तापमान 29 डिग्री के पार चला गया है।

बीते दस दिनों में फरवरी में दिल्ली का अधिकतम पारा दो बार 29.7 डिग्री तक पहुंच चुका है। आंकड़ों के अनुसार फरवरी में दिल्ली का औसत तामपान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं जम्मू- कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक भारी बर्फबारी के साथ बारिश हो रही है। देश में मौसम के इस दो रंग को देखकर इसकी चाल का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है।

इन राज्यों में आज से बढ़ सकती है ठंड

हिमाचल प्रदेश के चार जिलों लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू में भारी बर्फबारी हुई है। भारी बर्फ पड़ने के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कुल 216 सड़कें बंद हो गई हैं। लाहौल स्पिति पुलिस के अनुसार अटल टनल और उसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को ढ़ाई से तीन फीट बर्फबारी होने से कई महत्वपूर्ण मार्ग बाधित चल रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार देर रात तक बारिश भी हुई है। मनाली में 23, भुंतर में 15, चंबा में 10 और सियोबाग में 17 मिलीमीटर तक बारिश हुई है। इसी तरह शिमला, पालमपुर, नहान, सोलन, दलहौजी, धौलाकुंआ में एक से दो मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

हमें यूपी को दुनिया के सामने एक मॉडल के तौर प्रस्तुत करना है- अश्विनी वैष्णव

मौसम विभाग की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे लोगों को एकबार फिर ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

ताजा अपडेट्स में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो से तिन दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सा, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, एजेंसी ने यह साफ कर दिया है कि शीतलहर जैसी स्थिति नहीं आएगी। एजेंसी ने यह भी कहा है कि 14 फरवरी के बाद तापमान में फिर से इजाफा हो सकता है।

About News Room lko

Check Also

मोदी को रोकने के लिए विदेशी ताकतों के विचारों में सुर में सुर मिला रहा है विपक्ष- डा दिनेश शर्मा

• पाकिस्तान और चीन आज भी देखते हैं भारत के विरोध का सपना • देश ...