Breaking News

बन्नामऊ जल निगम इकाई पानी सप्लाई देने के मामले मे पूरी तरह फेल

लालगंज/रायबरेली। लालगंज विकास खंड के गोविन्दपुर वलौली मे लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिये स्थापित बन्नामऊ जल निगम इकाई वर्तमान मे सफेद हाथी साबित हो रही है। जनता को पानी मिले इसके लिये पूर्ववर्ती सरकार ने सभी तरह के संसाधन उपलब्ध कराये थे। जनता को पीने के पानी की उपलब्धता बनी रहे इसके लिये दो पानी की टंकी,दो नलकूप सहित जल निगम कर्मचारियों के रहने के लिये आवास बनाये गये थे।

वर्तमान मे पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है।लोग बन्नामऊ जल निगम इकाई को भूल ही गये है। जल निगम कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नलकूप भ्रष्ट हो गये है। नलकूप के बोर पूरी तरह खराब हो गये है।पाइपलाइने भी ध्वस्त हो गयी है।जनता भी धरना प्रदर्सन कर ऊब चुकी है।जल निगम के उच्च अधिकारी भी बन्नामऊ जल निगम इकाई को ठीक करने के बाबत संवेदनशील नही है, जिसके चलते करोडों की परियोजना धूल धूसरित होती जा रही है।यहां तक कि कर्मचारियों के रहने के आवास भी जर्जर हो गये है।

मकानो के छतों का प्लास्टर गिर रहा है।बरसात का पानी नीचे आ रहा है।वेतन भी कई माह से नही मिला है।कुल मिलाकर बन्नामऊ जल निगम योजना का पूरी तरह बंटाधार हो गया है।क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों ने योगी सरकार से जल निगत इकाई को अीक कराये जाने की गुहार लगायी है।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...