Breaking News

गंगा-यात्रा : आज लखनऊ से वाराणसी जाएंगी प्रियंका गांधी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की प्रचार कमान संभाल चुकी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज से तीन दिवसीय यूपी दाैरे में प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची। कल सोमवार को वाराणसी जाएंगी।

140 किलोमीटर लंबी ‘गंगा-यात्रा’

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक आज प्रियंका गांधी वाड्रा यहां पर शाम तक कांग्रेस के नेताओं के साथ मीटिंग करेंगी। इस दाैरान वो यूपी में चुनावी गतिविधियों को और मजबूत बनाने के मुद्दे पर चर्चा होगी। इसके बाद कल से उनकी 140 किलोमीटर लंबी ‘गंगा-यात्रा’ की शुरु करेंगी।

वाराणसी के घाटों का भ्रमण

प्रियंका गांधी 18 मार्च को प्रयागराज से गंगा के रास्ते वाराणसी का सफर करेंगी। वो प्रयागराज के छत्तांग से वाराणसी के असी घाट पहुंचेंगी। यहां पर मल्लाहों को भी संबोधित करेंगी। इसके बाद वह वाराणसी के अन्य घाटों का भ्रमण करेंगी। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी वाराणसी से बलिया जाएंगी और इसके बाद वो वहां से छपरा जाएंगी।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

• स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा • ग्रीष्मकालीन भीड़ की व्यवस्थाओं पर बल • ...