Breaking News

गौ रक्षा महासंघ ने भाजपा नेता संजय जोशी का देशभर में मनाया जन्मदिन

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने आज संगठन के मार्गदर्शक व भाजपा नेता संजय जोशी (Sanjay Joshi) का हर्षोल्लास के साथ 62वा जन्मदिन पूरे देशभर में मनाया। आज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने संजय जोशी के जन्मदिन के मनाने की शुरुआत जानकीपुरम स्थिति गौशाला में पहुंच कर गौमाताओं को हरा चारा व गुड़ खिलाकर की।

गौ रक्षा महासंघ ने भाजपा नेता संजय जोशी का देशभर में मनाया जन्मदिन

इसके उपरांत अपराह्न तीन बजे उतरौला हाउस कैसरबाग स्थित केन्द्रीय कार्यालय में महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनिल शुक्ला सहित काफी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर भाजपा नेता संजय जोशी का जन्मदिन मनाया और लोगों में मिष्ठान्न का वितरण किया गया।

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का हो गया राम नाम सत्य : योगी आदित्यनाथ

इस मौके पर सूर्य कुमार एडवोकेट, राजेश कुमार पांडे एडवोकेट, प्रमोद नारायण तिवारी, मोहम्मद जुनेद, शोएब हुजूर, अमित शर्मा, अनूप तिवारी, विवेक तिवारी, राहुल पांडे, अनिल पांडे, डॉक्टर रितू बड़वाल, सबा खान, धर्मेंद्र पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।

गाजापट्टी में तत्काल युद्धविराम प्रस्ताव पर हुई वोटिंग, भारत समेत 13 देशों ने बनाई दूरी

इस मौके पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने बताया कि संजय जोशी का 62वा जन्मदिन लखनऊ सहित देश के विभिन्न हिस्सों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, बिहार, पंजाब आदि प्रदेशों में स्थित गौ रक्षा महासंघ के कार्यालयों में जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया।

About Samar Saleel

Check Also

डीपीआई के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर ...