Breaking News

सेवा में समर्पित स्वयंसेवक

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राष्ट्रभाव का जागरण करता है। यही कारण है कि संघ के स्वयं सेवक सदैव निःस्वार्थ भाव से समाजसेवा के लिए समर्पित रहते है। कोरोना आपदा में स्वयंसेवक पूरे देश में सेवा कार्यों में जुटे हुए है। वह पीड़ितों की सेवा में सक्रिय हो गए है। परस्पर समन्वय के साथ भूखे लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा स्वयं सेवक राहत कार्यों में अन्य प्रकार से भी सहयोग कर रहे है।

पहले भी संघ के स्वयं सेवक आपदा काल में सेवा हेतु सबसे पहले पहुंचने वालों में शामिल रहे है। यहां तक कि चीन व पाकिस्तान के आक्रमण के समय स्वयं सेवकों ने आंतरिक व्यवस्था के सुचारू संचालन में उल्लेखनीय योगदान दिया था। इससे प्रभावित होकर गणतंत्र दिवस पर राजपथ की मुख्य परेड में स्वयं सेवकों को भी आमंत्रित किया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने उस समय के सरसंघ चालक श्री गुरु जी से पूछा था कि आप ऐसे निःस्वार्थ सेवा भाव की प्रेरणा किस प्रकार देते है। श्री गुरु जी ने हंस कर कहा था कि इसके लिए स्वयं सेवकों को शाखाओं में अनेक खेल कराए जाते है। उनके कहने का मतलब यह था कि निःस्वार्थ समाज व राष्ट्र सेवा का संस्कार शाखाओं में मिलता है। इसी के चलते स्वयं सेवक आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए निकल पड़ते है।


देश के अन्य स्थानों की भांति लखनऊ में भी आनुषंगिक संगठन सेवा कार्य को आगे बढ़ा रहे है।
सेवा भारती ने आयुष्मान ग्रांड होटल देवा रोड,संघ कार्यालय सेक्टर क्यू अलीगंज, सियाराम जानकी गेस्ट हाउस बुद्धेश्वर, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज आशियाना में आपदा राहत केन्द्र बनाए गए हैं। जहां से पच्चीस किलो का राहत पैकेट जरूरतमंद लोगों को दिया जा रहा है। महानगर के चालीस स्थानों में भी सहायता के लिये आपदा राहत केन्द्र बनाए गए हैं। सेवा भारती की ओर से पन्द्रह हजार पैकेट भोजन वितरित कराया जा रहा है।

पचास से ज्यादा सेवा बस्तियों में कार्यकर्ताओं द्वारा हर स्तर पर सहयोग किया जा रहा है।अनेक स्वयं सेवक अपने स्तर से भी सेवा कार्य में सहयोग कर रहे है। उद्योगपति अरविंद जैन ने अपना देवा रोड स्थित होटल आयुष्मान ग्रैंड को सेवा भारती को उपयोग के लिए दिया है। वहां से सामुदायिक किचन व आपदा राहत शिविर चल रहा है। संघ के कार्यकर्ता सरकारी राशन की दुकानों पर वितरण के समय लगने वाली लाइन में सोशल डिस्टेंसिंग व सिनेटाइजेशन के कार्य में सहयोग कर रहे हैं। विश्व के सबसे बड़े शैक्षिक संगठन विद्या भारती ने निराला नगर के माधव सभागार में दत्तोपंत ठेंगड़ी अंत्योदय आइसोलेशन सेंटर स्थापित किया है।

शासन से अनुमति मिलने के बाद कोरोना संदिग्ध रोगियों के लिए प्राथमिक स्तर पर पन्द्रह वार्ड का आइसोलेशन सेंटर बनाया है। अखिल भारतीय विद्या परिषद की ओर से छात्रावासों में व कोचिंग के लिए राजधानी में रह रहे छात्र छात्राओं का पूरा सहयोग किया जा रहा है। इनके लिये विद्यार्थी परिषद राशन व पाठ्य सामग्री की उपलब्ध करा रहा है। विद्यार्थी परिषद की मैडविजन आयाम ने उन्नीस एलोपैथिक व छह आयुर्वेदिक चिकित्सकों के द्वारा दिन में दससे बारह बजे व सायं पांच बजे से सात बजे तक फोन पर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के लिये हेल्पलाइन नम्बर जारी किये हैं।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...