Breaking News

दिल्ली अग्निकांड: फैक्ट्री का मालिक रेहान गिरफ्तार, गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज

दिल्ली में रविवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड में 43 लोगों को मौत हो गई और अब खबर आई है कि, जिस इमारत में आग लगी थी उसका मालिक रिहान को हिरासत ले लिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवारों को 10 लाख देने का ऐलान किया है। तो वहीं भाजपा की तरफ से 5 लाख रुपये और प्रधानमंत्री राहत कोष की तरफ से 2-2 लाख देने का प्रस्ताव सामने आया है।

जिस इमारत में आग लगी थी उसके मालिक रेहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेहान पर आईपीसी की धारा 304 और 285 (लापरवाही) के तहत केस दर्ज किया गया है। बिल्डिंग का मालिक सुबह से फरार था। गौरतलब है कि धारा 304 का इस्तेमाल गैरइरादतन हत्या के लिए किया जाता है। दोषी साबित होने पर 10 वर्ष की जेल या आजीवन कारावास और आर्थिक दंड का प्रावधान है।

पुरानी दिल्ली के फिल्मिस्तान इलाके में अवैध तरीके से घरों में फैक्ट्रियां चलाई जा रही हैं। वहीं कई बिल्डिंग मानक ऊंचाई से ज्यादा ऊंची बनी हुई हैं। फैक्ट्री चलाने के लिए फायर डिपार्टमेंट से एनओसी की जरूरत होती है लेकिन यहां की फैक्ट्रियों ने ऐसी कोई अनुमति नहीं ली है। यहां की गलियां बेहद सकरी हैं। कल्पना की जा सकती है कि सकरी गलियों में बनी इमारतों में अगर फैक्ट्री चल हो और हादसा हो जाए तो लोगों को भागने का रास्ता तक नहीं मिलेगा और वे बेमौत मारे जाएंगे। डॉक्टरों के मुताबिक इस घटना में ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है।

अग्निकांड में मारे गए लोगों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10-10 लाख और घायलों के लिए एक लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। बीजेपी ने भी मृतकों के लिए 5-5 लाख की मदद राशि का ऐलान किया है । उधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने राज्य के मृतकों के लिए 2-2 लाख की वित्तीय मदद का ऐलान किया है।

बताया गया है कि पहली नजर में पता चलता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। वहां प्लास्टिक की मात्रा ज्यादा थी इसलिए आग तेजी से फैलती चली गई। दिल्ली सरकार ने इस घटना की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस घटना के पीछे जो भी लोग दोषी होंगे उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे।

दिल्ली सरकार ने अनाज मंडी क्षेत्र की फैक्ट्री में लगी आग की घटना में जांच के आदेश देते हुए सात दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने जिला मजिस्ट्रेट (मध्य) को जांच करने और सात दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

About Aditya Jaiswal

Check Also

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में श्रीलंका की मदद कर रहा भारत

नई दिल्ली। श्रीलंका के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) विकसित करने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका ...