Breaking News

दिल्ली में साल का सबसे सर्द दिन, टूटा इतने सालों का रिकॉर्ड, पारा 2.4 डिग्री तक लुढ़का

दिल्ली में आज सर्दी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 2.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 118 साल में ये दूसरा दिसंबर है, जब दिल्ली में इतनी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 1901 के बाद 2019 का दिसंबर का महीना सबसे सर्द महीना साबित हुआ और अब आज दिल्ली की ठंड ने नया रिकॉर्ड बना दिया है।

विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में पारा इससे भी नीचे जा सकता है। इसके कारण ठंड ज्यादा बढ़ सकती है। साथ ही मौसम विभाग के जरिए बारिश का अनुमान भी लगाया गया है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया था। यहां पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। शनिवार को दर्ज किए गए तापमान ने इसका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। आज (शनिवार) सुबह तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने लोगों से सावधान रहने को कहा है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

आज का राशिफल: 29 मार्च 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप इधर-उधर समय व्यर्थ ...