लखनऊ। हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति (Hemvati Nandan Bahuguna Smriti Samiti) एवं आईसीपीआरडी (ICPRD) के संयुक्त तत्वाधान में कैण्ट विधान सभा क्षेत्र के अम्बेडकर नगर वार्ड (Ambedkar Nagar Ward) के अंतर्गत सोलर लैम्प का वितरण (Solar lamps Distributed) किया गया। समिति के प्रदेश सचिव देव वर्मा ने बताया कि हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो रीता बहुगुणा जोशी के निर्देश पर आईसीपीआरडी संस्था के अध्यक्ष राजीव रंजन द्वारा अम्बेडकर नगर द्वितीय वार्ड के चित्ताखेड़ा, संजय नगर, करेहटा, गुलजार नगर के 100 जरूरतमंद लोगो को सोलर लैम्प बांटा गया।
कार्यक्रम की संयोजक पूर्व पार्षद रीना विक्रम सिंह, आलोक मिश्रा, पुष्पा मौर्या, गौरव त्रिपाठी, राम सकल मिश्रा, गीता मिश्रा, तनुश्री बनर्जी, हर्षित नन्दन, सौरभ सक्सेना, दिव्यांश, पवन कुमार सिंह, बेला वर्मा, आर.एन. श्रीवास्तव सहित स्थानिय लोग उपस्थित रहे।