Breaking News

‘डीके शिवकुमार बने मुख्यमंत्री’, कार्यकर्ताओं के नारे पर बोले डिप्टी सीएम- मुझे कोई जल्दी नहीं है

बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी में पत्रकारों की तरफ से सवाल पूछे जाने पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से ‘डीके शिवकुमार को सीएम बनना चाहिए’ के नारे लगाने के बारे में कहा कि, ‘यह उनकी इच्छा है, मैं इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता। हमारी पार्टी जब चाहेगी, निर्णय लेगी। यह उन पर छोड़ दिया गया है, मुझे कोई जल्दी नहीं है’।

लिस्टिंग से पहले शेयरों खरीद-बिक्री को मिल सकती है मंजूरी, आईपीओ दस्तावेजों पर ये बोलीं बुच

खरगे और प्रियंका गांधी के संदेश पर बोले शिवकुमार

इस दौरान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि, ‘आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बहुत महत्वपूर्ण संदेश दिया है। हमारे नेता राहुल गांधी की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वे नहीं आ सके।

यहां भारी भीड़ थी। बापू की विचारधारा और आंबेडकर के सिद्धांतों को बचाने और संविधान की रक्षा करने का अच्छा संदेश गया है। हम बहुत खुश हैं, हमारे सभी कार्यकर्ताओं को इस संदेश पर अमल करना चाहिए’।

बेलगावी में भाजपा पर प्रियंका ने लगाए कई आरोप

वहीं इससे पहले बेलगावी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकताएं देश, संविधान, लोकतंत्र या उसके लोग नहीं हैं, उन्होंने कहा कि मोदी और शाह ‘संविधान विरोधी’ हैं क्योंकि उनकी विचारधारा इसके और देश की विविधता के खिलाफ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब भाजपा केंद्र में सत्ता में आई, तो उसने एक संविधान समीक्षा समिति का गठन किया।

About News Desk (P)

Check Also

छात्रावास में छात्राओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलें- डॉ बिजेंद्र सिंह

अयोध्या,(जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University) परिसर ...