Breaking News

इन चीजों के साथ न करें दिन की शुरुआत, स्वस्थ रहना है तो आज से ही नाश्ते में करें बदलाव

पूरे दिनभर के भोजन में सुबह के नाश्ते को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सुबह के समय नाश्ते में पौष्टिक चीजों, फलों, नट्स और अंडों को शामिल करने की सलाह देते हैं। रात के 8-10 घंटे खाली पेट होने के बाद दिन की शुरुआत में आपके शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इसके अलावा सुबह के समय मेटाबलिज्म भी सबसे अधिक सक्रिय होता है, इसलिए इस समय जितनी पौष्टिक चीजों का सेवन करेंगे शरीर को इससे उतना लाभ मिलता है।

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, अच्छा नाश्ता आपको सक्रिय, ऊर्जावान महसूस करने में मदद कर सकता है। प्रोटीन, विटामिन, खनिजों की सही मात्रा वाला संतुलित नाश्ता आपको काम करने के लिए शक्ति प्रदान करता है। हालांकि इस समय आहार में गड़बड़ चीजों का चयन आपके लिए समस्याओं को बढ़ाने वाला भी हो सकता है।

आइए जानते हैं कि नाश्ते में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?

कॉफी या चाय पीने की आदत खराब
अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत चाय कॉफी जैसी कैफीन वाली चीजों के साथ करते हैं तो सावधान हो जाइए, स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे सेहत के लिए हानिकारक मानते हैं। सुबह सबसे पहले कॉफी पीने से कोर्टिसोल का स्तर बढ़ सकता है इसके अलावा ये हार्मोन असंतुलन का भी कारण बन सकती है। खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी होने का भी खतरा रहता है।

फलों के जूस का न करें सेवन
भले ही फलों के सेवन को कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी माना जाता रहा है पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुबह के समय फलों के जूस का सेवन न करने की सलाह देते हैं। फलों के जूस में पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, लेकिन इसमें चीनी की मात्रा भी अधिक हो सकती है, जिसका मतलब है कि ये आपके पेट को भरने के लिए पर्याप्त नहीं है। सुबह पौष्टिक और भरपेट नाश्ता के कुछ घंटों बाद आप चाहें तो इसका सेवन कर सकते हैं।

About News Desk (P)

Check Also

117 भारतीय खिलाड़ियों के दल में 40 महिलाएं, पीवी सिंधु समेत ये नाम हैं शामिल

पेरिस ओलंपिक 2024 शुरू होने वाले हैं। ओलंपिक में शामिल होने के लिए भारतीय खिलाड़ी ...