Breaking News

डॉ. जोशी ने की शिक्षा नीति की प्रशंसा

केंद्रीय शिक्षामंत्र रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। उन्होंने डॉ. जोशी को नई शिक्षा नीति की प्रति भेंट की।

डॉ. जोशी भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री थे। उन्होंने नई शिक्षा नीति को सराहनीय बताया।

श्री निशंक ने बताया कि उन्होंने मुरली मनोहर जोशी से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। साथ ही उन्हें नई शिक्षा नीति की पुस्तक भेंट कर उनसे नई शिक्षा नीति की विशेषताओं पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नई शिक्षा नीति 2020 को स्वीकृति प्रदान की गई है, जो भारतीय शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन का वाहक बनेगी।

About Samar Saleel

Check Also

बदली महाविद्यालय अमरेथूडड़िया में 123 छात्र छात्राओं को मिला निःशुल्क टैबलेट

सुल्तानपुर। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध बदली महाविद्यालय अमरेथूडड़िया कादीपुर (Badli Mahavidyalaya ...