Breaking News

सेवानिवृत्त होने पर लेखपाल को दी गयी विदाई, साथियों ने उपहार दे किया सम्मानित

तहसीलदार ने कहा बेदाग छवि के लेखपाल थे अशोक कठेरिया

बिधूना। तहसील बिधूना में तैनात लेखपाल अशोक कठेरिया के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार न्यायिक की उपस्थिति में लेखपाल संघ के बेनर तले साथी लेखपाल को विदाई दीे गयी। इस मौके पर सभी ने सेवानिवृत्त लेखपाल की कार्यकाल की सराहना की।

विदाई समारोह के मुख्य अतिथि तहसीलदार न्यायिक करम सिंह ने कहा कि लेखपाल अशोक कठेरिया बेदाग छवि के व्यक्ति हैं। इन्होंने कभी शिकायत का मौका नहीं दिया। अन्य लोगों को इनसे सीख लेनी चाहिए। तहसील में अपने कार्यकाल के दौरान किसी से इनका कोई विवाद नहीं हुआ। सेवानिवृत्त लेखपाल अशोक कठेरिया ने अपने साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक कर्मचारी को सेवाकाल के दौरान न शब्द हटा देना चाहिए।

कार्य करते हुए हमेशा मैंने अपने दायित्वों को सर्वाेपरि माना है। विदाई समारोह में मौजूद लोगों ने अशोक कठेरिया के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की। इसके साथ ही सभी ने सेवानिवृत्त साथी अशोक कठेरिया को माल्यार्पण कर उन्हें तथागत बुद्ध की प्रतिमा सहित अन्य उपहार भेंट किये।

इस मौके पर लेखपाल संघ औरैया के जिलाध्यक्ष जगदेव यादव, तहसील अध्यक्ष योगेश शाक्य, जिलामंत्री प्रदीप जादौन, तहसील मंत्री प्रतिमा लक्ष्मी, राजस्व निरीक्षक संदीप कुमार व प्रमोद कुमार के अलावातहसील के सभी लेखपाल साथी उपस्थिति रहे।

रिपोर्ट – शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...