Breaking News

खून के आंसू रो रहा अन्नदाता: मनोज पाण्डेय

डलमऊ/रायबरेली। देश में जब से भाजपा की सरकार आई है तबसे देश का अन्नदाता खून के आंसू रो रहा है उक्त बातें डलमऊ तहसील क्षेत्र के थुलरई गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सपा सरकार के पूर्व मंत्री और ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय ने कही।

डलमऊ तहसील क्षेत्र के थुलरई गांव में एक निजी स्कूल के उद्घाटन के दौरान सपा के विधायक ने प्रदेश की योगी सरकार पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से किसानों की आय दोगुनी तो नहीं हुई। मगर उनको दिन रात खेत में सोना पड़ रहा है, और देश का अन्नदाता खून के आंसू रो रहा है।

इस दौरान मनोज पांडेय ने क्षेत्र में खोले गए स्कूल को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्रबंधक राम बहादुर यादव और प्रधानाचार्य मनोज यादव की भी मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रभारी समाजवादी पार्टी अशोक मिश्रा, अनूप तिवारी, शिव प्रसाद यादव, गुरु प्रसाद तिवारी, बबलू, पुत्तू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

डॉक्टर नहीं लिख रहे दवाएं…हाथरस में दम तोड़ रहे जन औषधि केंद्र, नौ हुए बंद…

हाथरस:  मरीजों को सस्ती दवाएं मिल सकें इसके लिए जनऔषधि केंद्र खोले गए थे। हाथरस ...