Breaking News

भारत के पूर्व दिग्गज पोलो खिलाड़ी एचएस सोढ़ी का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली:  भारत के पूर्व दिग्गज पोलो खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता हरिंदर सिंह सोढ़ी का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण शनिवार देर रात को निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

अपने शानदार करियर में उन्होंने पांच से अधिक गोल का हैंडीकैप हासिल किया था। पोलो जगत में वह बिली सोढ़ी के नाम से लोकप्रिय थे। सोढ़ी को दिग्गज हनुत सिंह, सवाई मान सिंह (जयपुर के महाराजा) और बाद में उनके बेटे भवानी सिंह के साथ पोलो खेलने का अनुभव था। उनके छोटे भाई प्रसिद्ध पोलो खिलाड़ी रविंदर सिंह सोढ़ी भी अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं। वह 1980 के मॉस्को ओलंपिक के दौरान भारतीय घुड़सवारी टीम के मैनेजर थे।

About News Desk (P)

Check Also

IPL Winners List: 2008 से अब तक किस सीजन में कौन सी टीम बनी चैंपियन, कौन रही रनर-अप – जानिए पूरी सूची

मुंबई को मात देकर पंजाब ने फाइनल में बनाई जगह, श्रेयस अय्यर का ऐसा बयान ...