Breaking News

Kuvano नदी में डूब कर चार कांवरियों की मौत

गोण्डा। कुवांनो Kuvano नदी में नहाने गये चार कांवरिये की डूबने से मौत हो गई है। जिसमें तीन गोण्डा जिले के व एक बलरामपुर जिले का बताया जाता है। सूचना पर पहुंची दोनों जिले के पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से प्रयास कर आसपास के लोगों की मदद से नदी से निकाल कर अस्पताल भेजवाया। जहां पर डाक्टर ने चार कावंरियों को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि एक उपचार के बाद स्वस्थ है।

Kuvano नदी के गुमड़ी पुल पर

गोण्डा बलरामपुर जिले के बार्डर पर Kuvano कुवांनो नदी के गुमड़ी पुल पर हर साल कजली तीज के मौके पर दोनों जिलों के बार्डर क्षेत्र के श्रद्धालु नदी में स्नान कर अपनी मन्नत के अनुसार अलग अलग शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने जाते हैं।

बुधवार सुबह कजली तीज के मौके पर आसपास के सैकड़ों कावंरिये स्नान करने के लिये गुमड़ी स्थित कुवांनो नदी में स्नान कर रहे थे। इसी बीच नहाते समय गहरे पानी में चले गये जहां अचानक डूबने लगे।जब तक इनको निकालने का प्रयास किया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मौके पर मौजूद उतरौला पुलिस ने आसपास लोगों की मदद से डूब गये कावंरियों को बाहर निकाला तबतक बहुत देर हो चुकी थी हालांकि इन्हे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में गोण्डा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के हिमांशु पुत्र विजय मोदनवाल उम्र 15 वर्ष,शेखर शुक्ला पुत्र राधेश्याम उम्र 14 निवासीगण कस्बा बाबागंज विकास पुत्र जगप्रसाद उम्र 14 वर्ष निवासी इमलिहवा रेतवागाड़ा व एक लड़का बलरामपुर जनपद जनपद का बताया जाता है।उधर सूचना पाकर डायल 100 पीआरवी 877 व स्थानीय थाने की पुलिस ने पहुंचकर सहयोग किया। इस घटना पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

 

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...