Breaking News

औरैया : यमुना में नहाने गए छह में से चार युवक सकुशल बाहर निकल आए तो एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अयाना थाने के बीझलपुर में यमुना नदी में नहाने आए छह युवक डूब गए। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो चार युवक सुरक्षित बाहर निकल आए। जबकि दो की तलाश शुरू की गई तो दो में एक का शव मिला है। एक कि तलाश गोताखोर कर रहे है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। रोते बिलखते परिजन भी आ गए थे।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जालौन जिले के थाना व कस्बा कुठौंद के निवासी भूपेंद्र (17) पुत्र सन्तोष दोहरे, रिंकी (16) पुत्र राम चरन , खेमद (18), बन्टू उर्फ प्रबल (17) पुत्र सुरेंद्र त्यागी एवं गट्टू उर्फ आकाश (16) पुत्र लंबू औरैया के खानपुर के रहने वाले अपने साथी आरिफ (19) के साथ जालौनी देवी माता मन्दिर पर दर्शन करने पहुचे। जहाँ पर दर्शन करने के बाद सभी युवकों ने यमुना पार नहाने का प्लान बनाया। प्लान के अनुसार सभी युवकों ने बीझलपुर घाट पर बने पीपे के पुल से छलांग लगा दी और यमुना नहाने लगे।

इस बीच यमुना की गहराई व तेज बहाव में आकर सभी युवक नदी में डूबने लगें। चीख पुकार मची तो आस पास के लोग दौड़े और भूपेंद्र, रिंकी, खेमद व आरिफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि इन्हीं के साथ नहा रहे बन्टू उर्फ प्रबल व गट्टू उर्फ आकाश की तलाश शुरू हुई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी और तलाश में प्रबल का शव बरामद हो गया है। जबकि आकाश की तलाश की जा रही है। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ पर पीपो का पुल बना है जिसके कारण यमुना में गहराई बहुत ज्यादा है। लोग नहाने के चक्कर मे अपनी जान गवा बैठते है। आये दिन यहाँ पर कोई न कोई हादसा होता रहता है।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About reporter

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...