Breaking News

केदारनाथ और यमुनोत्री में चार यात्रियों की मौत, यात्रा में अब तक गई 81 की जान

देहरादून:  उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए चार और तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक दो यात्रियों की मौत यमुनोत्री धाम और दो की केदारनाथ में हुई है। यमुनोत्री में अब तक 19 यात्रियों की जान जा चुकी है। वहीं, केदारनाथ में सबसे ज्यादा 38 यात्री जान गंवा चुके हैं। जबकि चारधाम यात्रा में अब तक 81 तीर्थयात्रियों की जान जा चुकी है। जानकारी के अनुसार, सगर कुमार शारदा(66) पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी पश्चिम बंगाल और मृणालिनी विजयभावे(69) पत्नि विजयवसंत राव भावे, निवासी महाराष्ट्र की यमुनोत्री धाम के दर्शन कर वापस लौटते समय दो जून को मौत हुई थी। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

About News Desk (P)

Check Also

Lucknow University: महिला स्वास्थ्य एवं योग विषय पर सेमिनार आयोजित

लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के योग विभाग, फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन के तत्वाधान ...