Breaking News

स्किन की सभी समस्याओं के लिए किसी रामबाण इलाज़ से कम नहीं हैं लहसुन

भारतीय भोजन में लहसुन बहुत महत्व रखता हैं। लहसुन भोजन का स्वाद बढ़ाने का काम करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन सेहत के साथ ही त्वचा को संवारने का भी काम करता हैं। लहसुन के कुदरती गुण त्वचा की कई परेशानियों को दूर करने का काम करता हैं।

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह लहसुन त्वचा पर असर डालते हैं और किस तरह इसका इस्तेमाल करते हुए त्वचा को बेदाग और सुंदर बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

लहसुन के इस्तेमाल से आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपको पिंपल्स की समस्या अधिक हो रही है, तो लहसुन की कुछ कलियां लें। इस कलियों से पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट में व्हाइट विनेगर आधा चम्मच मिलाएं।

तनावग्रत जीवनशैली के चलते स्किन पर झुर्रियां काफी जल्दी आ जाती हैं। स्किन को टाइट रखने के लिए सही डाइट लेना बहुत ही जरूरी है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो झुर्रियों को कम करने में कारगर साबित होते हैं। सुबह खाली पेट 1 कली लहसुन की खाने से स्किन की झुर्रियां समाप्त हो जाती हैं। इसके अलावा लहसुन, शहद और नींबू को एक साथ मिलाकर खाने से भी स्किन को बहुत ही फायदा पहुंचता है, इससे आपके स्किन पर मौजूद झुर्रियां खत्म हो सकती हैं।

About News Room lko

Check Also

रिश्ते में पार्टनर कर रहा आपका इस्तेमाल, इन बातों से करें पहचान

कई बार आप किसी रिश्ते में तो होते हैं लेकिन आपको खुशी या सुकून नहीं ...