Breaking News

सेल्फ डिफेंस के साथ मानसिक रूप से मजबूत होंगी छात्राएं: आशिमा बत्रा

इंदिरापुरम। छात्राओं को सेल्फ डिफेंस सिखाने और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पराशक्ति संस्था की ओर से सोमवार को इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क में ट्रेनिग प्रोग्राम चलाया गया। इस दौरान संस्था की ओर से इंदिरापुरम की आठ छात्राओं को ट्रेनिग दी गई। संस्था की संचालिका आशिमा बत्रा ने कहा कि उनकी संस्था का लक्ष्य छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है।

सोमवार को इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क में पराशक्ति संस्था की स्थापना हुई। इस दौरान मेयर आशा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। आठ छात्राओं को संस्था की ओर से किस प्रकार तीन माह तक ट्रेनिग दी गई इसकी पूरी जानकारी दी गई। साथ ही जमील बंजारा झुग्गियो के मुखिया के पराशक्ति फाउंडेशन के साथ जुड कर काम कर रह है, टीम की अनीता अहिरवार, नीतू सैनी, नेहा कुमारी, नैंसी कुमारी, पूजा रैकवार, पुष्पा सिंह, ज्योति अहिरवार, आलिया अहिरवार सभी वहां मौजूद थे, साथ ही छात्राओं को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।

मेयर आशा शर्मा ने कहा कि संस्था की पहल सराहनीय है। यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने संस्था की संचालिका को बधाई दी। आशिमा बत्रा ने बताया कि उनकी संस्था ने आठ छात्राओं को तीन माह की पूरी ट्रेनिग दी है। सेमिनार के माध्यम से उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। साथ ही दिल्ली पुलिस की मदद से उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत बनाने की भी ट्रेनिग दी गई है। निर्धन छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना ही ट्रेनिग का लक्ष्य है।

About Samar Saleel

Check Also

डाॅ अम्बेडकर सामाजिक समानता व मानवता की प्रतिमूर्तिः प्रो आशुतोष सिन्हा

• अवध विवि में डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया ...