Breaking News

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोना-चांदी हुआ सस्ता, यहाँ जानिए आज का गोल्ड रेट

आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। ज्वैलरी बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 52152 रुपये के पार कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी का रेट 69,203 के ऊपर चल रहा है।

इस गिरावट के बाद सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4048 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता मिल रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10777 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मेटल 14 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 11 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 52152 52462 -310
Gold 995 (23 कैरेट) 51943 52252 -309
Gold 916 (22 कैरेट) 47771 48055 -284
Gold 750 (18 कैरेट) 39114 39347 -233
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30509 30690 -181
Silver 999 69203 Rs/Kg 69713 Rs/Kg -510 Rs/Kg

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 69,203 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 69713 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में 510 रुपये की गिरावट आई।

About News Room lko

Check Also

चार दिन की गिरावट के बाद बाजार ने की वापसी; सेंसेक्स 599 अंक चढ़ा, निफ्टी 22100 के पार

घरेलू शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी हरियाली ...