Breaking News

राज्यपाल ने दिया महिला सशक्तिकरण का सन्देश

  • Published by- @MrAnshulGauravWritten by- Dr. Dilip Agnihotri
  • Sunday, 06 Febraury, 2022

लखनऊ। महिला अध्ययन केन्द्र, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के अटल विहारी वाजपेयी कन्वेशन सेंटर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आमंत्रित हुई थीं। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि आगनबाड़ी केन्द्रों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहां पर आने वाली गर्भवती महिलाओं,किशोरियों तथा छोटे बच्चों की समय समय पर चिकित्सीय परीक्षण किया जाना चाहिए। जिससे उनके स्वास्थ्य की उचित देखभाल की जा सके।

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने स्वयं को संघर्ष, मेहनत और साहस के साथ जीवन में आगे बढाया है। प्रतिकूल परिस्थिति के बाबजूद उन्होंने अपनी शिक्षा पूर्ण की थी। तब उनके अभिभावक उनका हौसला बढ़ाते थे। आनन्दी बेन ने भी सदैव बालिकाओं की शिक्षा स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में कार्य किया। राज्यपाल के रूप में भी वह इसके अनुरूप प्रयास करती हैं।

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने स्वयं को संघर्ष, मेहनत और साहस के साथ जीवन में आगे बढाया है

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अधिक जोर देना चाहिए। जब ग्रामीण महिलायें सशक्त होंगी तो हमारा देश और भी आगे बढ़ेगा। समाज में जागरूकता के लिए महिलाओं का जागृत होना जरूरी है। उसके विकास से परिवार, गांव और राष्ट्र विकास की ओर उन्मुख होता है।

महाविद्यालय अपने कार्यक्षेत्र के नजदीक एक एक गांव को गोद लें- राज्यपाल

उचित होगा कि विश्वविद्यालय की परिधि में आने वाले प्रत्येक महाविद्यालय अपने कार्यक्षेत्र के नजदीक एक एक गांव को गोद लें तथा उस गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र को सुविधा सम्पन्न बनाते हुए स्वस्थ्य भारत के निर्माण मे अपना योगदान दें। कालेज अपने विद्यार्थियों की टोली बनाकर आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले बच्चों के पठन पाठन एवं उनके स्वास्थ्य के बारे में अध्ययन व उनका सहयोग करना चाहिए।

About reporter

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...