Breaking News

प्रभारी मुख्याध्यापक राजकुमार यादव का भव्य सेवासंपूर्ति समारोह संपन्न

इस अवसर पर कक्षा आठवीं की छात्रा खुशबू महेंद्र बिंद, पायल सूर्यप्रसाद रावत ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

मुम्बई। ठाणे महानगर पालिका में वागले इस्टेट के शांति नगर में मौजूद स्कूल क्रं. 127 के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न, सैकड़ों पुरस्कार से सम्मानित प्रभारी मुख्याध्यापक राजकुमार रामलखन यादव 29 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य पर एक समारोह का आयोजन किया गया।

प्रभारी मुख्याध्यापक राजकुमार यादव का भव्य सेवासंपूर्ति समारोह संपन्न

श्री यादव के सेवासंपूर्ति समारोह की अध्यक्षता, समन्वय संकल्प के प्रबंध ट्रस्टी अनिरूद्ध पाण्डेय ने की। प्रमुख मार्गदर्शक अतिथि के रूप में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सचिव लोकनेता नगरसेवक मनोज शिंदे, गटअधिकारी संगीता बामणे, असलम कुगले , गट प्रमुख राजेंद्र परदेशी, मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष डाॅ. बाबूलाल सिंह, अध्यक्ष प्रशासन मंत्री आत्म निर्भर भारत अभियान के रामकुमार पाल, प्रजा फाऊंडेशन नगरसेविका सुनीता रामनगीना यादव, नगरसेवक गुरूमुख सिंह स्यान, यादव महासभा मुंबई महासचिव शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव, डाॅ. आरएम पाल, शिक्षक सेना मुंबई उपाध्यक्ष मनीराम यादव, समाजसेवी सुरेन्द्र मिश्रा, कराटे शिक्षक दयाशंकर पाल आदि उपस्थित थे।

मान्यवरों का शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया।

इस अवसर पर कक्षा आठवीं की छात्रा खुशबू महेंद्र बिंद, पायल सूर्यप्रसाद रावत ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मान्यवरों का शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया। इसी समारोह में समाजसेवी एवं अध्यक्ष प्रशासन मंत्री राजकुमार पाल के कर कमलों द्बारा राजकुमार यादव द्बारा लिखित हमारे प्रेरणा के स्रोत पुस्तक का विमोचन संपन्न हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए लोकनेता मनोज शिंदे ने कहा शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है।

राजकुमार यादव को विभिन्न संस्थाओं की ओर से सैकड़ों राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।

राजकुमार यादव को विभिन्न संस्थाओं की ओर से सैकड़ों राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं फलस्वरूप हम सत्कार करते हुए थक गए, परंतु वे नहीं थके उनके सर्वश्रेष्ठ कार्य जारी हैं।वास्तव में पुरस्कार उनका इंतजार करते रहते थे। गट प्रमुख राजेन्द्र परदेशी, गट अधिकारी संगीता बामणे ने उन्हें एक आदर्श शिक्षक एवं गटअधिकारी कुगले ने उनकी एक सुयोग्य शिक्षक के रूप में उनकी भूरी- भूरी प्रशंसा की।

शुभकामना देने के लिए शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा और राजनीति जगत के लोगों का तांता लगा रहा।

इस कार्यक्रम में श्री यादव को शुभकामना देने के लिए शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा और राजनीति जगत के लोगों का तांता लगा रहा। मुख्याध्यापक दयाशंकर यादव, विनोद पासी, वासंती चव्हाण, विजय कुमारी यादव, मालती यादव, सावित्री यादव, शीतलाप्रसाद उपाध्याय, दयाशंकर पांडे, शिक्षक प्रदीप यादव, दीनानाथ यादव, चंद्रभान सिंह, छोटेलाल गुप्ता, माया गुरव, वर्षा नाईक, संचिता मोरे, शिवम यादव, गीता तेली, जगदीश चौहान, रामचेत यादव, पलसापुरे, सुनील सालुखे, डी. एम. यादव, सुभाष यादव, विनोद यादव, रामबचन यादव, समाजसेवी विजेश यादव, डॉ .विजय यादव, डॉ. जंगबहादुर यादव, डॉ .अनिल चतुर्वेदी, रामप्यारे सिंह, मनोज सिंह, चंद्रशेखर यादव, सुनीता सरोदे, इंचार्ज रेखा विनय तिवारी, किरण तिवारी, आशा पाटे,दिलीप सिंह, अशोक जैसवार, संगीता बोरसे, सूरज सिंह, सविता चौधरी जैसे शिक्षा जगत के सैकड़ों मान्यवर उपस्थित थे वहीं उनके परिवार से उनके पिताजी राम लखन यादव, भाई कृष्ण कुमार यादव, जयप्रकाश यादव, पुत्र राधेश्याम यादव, कैलाश यादव, पुत्रबधु पूजा यादव, अनीता यादव, राधिका पांडे, जगदीश यादव, विद्यार्थी वर्ग एवं बड़ी संख्या में मान्यवर उपस्थित थे।

राजकुमार यादव ने सभी को अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार पाठक ने किया।प्रधानाध्यापक विनोद पासी ने शानदार संगीतमय प्रस्तुति कर अपनी विद्वता का परिचय दिया।

About reporter

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...