Breaking News

final रैली निकाल कर संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए किया जागरूक

सी.डी.ओ. व सी.एम.ओ. ने रैली को दिखाई हरी झंडी

सुल्तानपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान शनिवार दो अप्रैल से शुरू हो रहा है। अभियान से पहले शुक्रवार को समुदाय को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सी.डी.ओ. अतुल वत्स और सी.एम.ओ. डॉ. धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। शुक्रवार को आयोजित रैली में 2 अप्रैल से शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 4 अप्रैल से शुरू को रहे मिशन इन्द्रधनुष के दूसरे चरण को लेकर समुदाय को जागरूक किया गया। जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर डाकखाना चौराहे से होते हुए लाल डिग्गी और पंथ स्टेडियम व सुपर मार्किट होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर वापस आई।

सी.डी.ओ. अतुल वत्स ने कहा कि सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से हम संचारी रोगों पर काबू पा सकते हैं। अभियान की सफलता के लिए समुदाय का सहयोग भी आवश्यक है। आशा है कि हम सभी मिल कर अभियान में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे।

सी.एम.ओ. डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश संचारी रोग नियंत्रण अभियान और सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान पर लोगों को जागरूक करना है। पूरे अप्रैल माह मिशन संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विभिन्न विभाग मिलकर कार्य करेंगे। इसके साथ ही मिशन इन्द्रधनुष का दूसरा चरण भी शुरू हो रहा है जिसमें नियमित टीकाकरण से छूटे शून्य से दो वर्ष तक के सभी बच्चों और गर्भवती को टीकाकरण से आच्छादित किया जायेगा।

रैली में माइकिंग के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव और टीकाकरण पर जानकारी दी गई। रैली में स्वास्थ्य विभाग, मुख्य रूप से मलेरिया विभाग के सभी कर्मचारी, जी.आई.सी. और स्काउट के विद्यार्थी, बेसिक शिक्षा अधिकारी के अधिनस्त अध्यापक, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता और शहरी क्षेत्र की आशाओं ने प्रतिभाग किया।

ए.सी.एम.ओ. डॉ. लक्ष्मण सिंह ने जागरूकता रैली को निर्देशित करते हुएआगे बढ़ाया । डी.एम.ओ. बंशी लाल, डी.आई.ओ. डॉ. ए.एन. राय, डी.पी.एम. संतोष यादव और अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर विकास यादव ने मुख्य भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में डब्ल्यू.एच.ओ. के प्रतिनिधि, जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ, मेडिकल ऑफिसर, लैब टेक्नीशियन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और कर्मचारियों आदि ने प्रतिभाग किया।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...