Breaking News

हनुमान जी आज देंगे भाग्योदय एवं उन्नति का वरदान, मेष को लाभ व वृष के लिए आज का दिन रहेगा बेहतर

आज मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है। वहीं कुंडली में भी मंगल को पराक्रम का कारक माना जाता है। इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव स्वयं हनुमान हैं। इसके अलावा इस दिन शक्ति की देवी माता दुर्गा की पूजा का भी विधान है। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि-युवाओं को कॅरीयर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। मनचाहा जीवन साथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न देने दें नुकसान हो सकता है।

2. वृषभ राशि-अपने पराये की परख करें। अपने गलत रवैये के चलते अपनों से दूर हो सकते है। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। उन्नति अवरोध बरकरार रहेंगे।

3. मिथुन राशि-बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होने की संभावना है। विरोधी खुल कर विरोध करेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। व्यापारिक लाभ संभव है।

4. कर्क राशि-व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती हैं। अधिकारियों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। बहनों से किसी विषय पर विवाद की संभावना है। सतर्कता और सुझबुझ से मामला निपटा लें, अन्यथा सम्बन्ध टूट सकते हैं।

5. सिंह राशि-राजनैतिक लाभ के योग बन रहे हैं। हीरे के व्यवसाइयो को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ में कमी रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

6. कन्या राशि-अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित होगी। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलवायगा, वाहन सुख संभव।

7. तुला राशि-दूसरों के निजी मामलो में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मित्रों का सहयोग मन प्रसन्न करेगा। यात्रा टालें।

8. वृश्चिक राशि-अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे है। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

9. धनु राशि-व्यापार में मंदी की मार से परेशान रहेंगे। पुराने पैसो का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। कोई अपना ही आप के साथ विश्वासघात कर सकता है। आकस्मिक कोई चौंकाने वाली खबर मिलेगी।

10. मकर राशि-कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त सकते हैं। विवाह कार्यो में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें।

11. कुम्भ राशि-पैसा आता है, पर जाता कहा है? इसी सवाल में उलझे रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों का आगमन होगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

12. मीन राशि-आज विशेष उपलब्धि वाला दिन है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय बीतेगा। यात्रा के योग हैं। धन संचय होगा।

☀️?आज का पंचांग-26 जनवरी 2021?☀️

तिथि त्रयोदशी – 25:12:44 तक
नक्षत्र आर्द्रा – 27:11:54 तक
करण कौलव – 12:54:34 तक, तैतिल – 25:12:44 तक
ऋतु हेमन्त
मास पौष
पक्ष शुक्ल
योग वैधृति – 21:56:39 तक
वार मंगलवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:12:26
सूर्यास्त 17:55:07

?चन्द्र राशि मिथुन
चन्द्रोदय 15:33:59
चन्द्रास्त 30:02:00

?संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:42:40

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 09:20:59 से 10:03:49 तक
कुलिक 13:38:03 से 14:20:54 तक
कंटक 07:55:17 से 08:38:08 तक
राहु काल 15:00:00से 16:30:00तक
कालवेला / अर्द्धयाम 09:20:59 से 10:03:49 तक
यमघण्ट 10:46:40 से 11:29:31 तक
यमगण्ड 09:53:07 से 11:13:27 तक
गुलिक काल 12:33:47 से 13:54:07 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:42:00 से 12:25:00 तक
☀️ दिशा शूल – उत्तर
? ताराबल – अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद।
? चन्द्रबल – मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर।

? जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 22 जून 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी विभिन्न ...