Breaking News

जेल से रिहा होने के बाद एक बार फिर कैब के खिलाफ जमा मस्जिद पर प्रदर्शन करने पहुंचे ये नेता

भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद जेल से रिहा होने के बाद CAA विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जमा मस्जिद पहुंचे। जुमे की नमाज के बाद सीएए के खिलाफ जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन हो रहा है ।

चंद्रशेखर को गुरुवार को ही तिहाड़ जेल से रिहा किया गया है। इससे पहले उन्हें संविधान संशोधन बिल के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन में के बाद गिरफ्तार किया गया था।

जमा मस्जिद पहुंचे चंद्रशेखर ने कहा कि वह कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे उन्होनें कहा कि संविधान से ही देश चलता है। चंद्रशेखर को पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

आजाद के संगठन ने पुलिस की अनुमति के बगैर 20 दिसंबर को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च का आयोजन किया था।

About News Room lko

Check Also

नीतू जोशी ने बदला गढ़चिरौली के आदिवासी युवाओं का भविष्य

मुंबई। नक्सल प्रभावित और पिछड़े माने जाने वाले गढ़चिरौली जिले में अब बदलाव की बयार ...