Breaking News

चौरीचौरा : अटल जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गोरखपुर। चौरीचौरा के डुमरी खुर्द में भारत सरकार खाद्य मंत्रालय के सार्वजानिक मामले के सलाहकार समिति सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत तिवारी की अध्यक्षता में भाजपा के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी को श्रद्धांजलि दी।

चौरीचौरा : वाजपेई जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित..

चौरी चौरा के डुमरी खुर्द के राधिका पब्लिक एकेडमी में श्रद्धेय भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि दी गई। सभा के दौरान सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम रविकान्त तिवारी सदस्य सलाहकार समिति उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें – अटल जी के निधन पर पाकिस्तान ने जताया शोक

इस दौरान गोरखपुर जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह कौशिक, मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद नन्हे, मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अवध नारायण जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष आलोक पटवा पंडित, राजकुमार ब्यास, अनिल जायसवाल शिव राष्ट्र सेना प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र जायसवाल , सुनील भारद्वाज, डॉ सत्यप्रकाश दुबे, अखिलेश जायसवाल एवं समस्त सम्मानित नेतागण एवं कार्यकर्ता ने श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

रंजीत जायसवाल

 

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...