Breaking News

दिल्ली में आज झमाझम बारिश के आसार, जाने मौसम का हाल

नई दिल्ली। बारिश के कारण कई राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। इसके कारण इससे सटे कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

👉भारत-बांग्लादेश की मित्रता: भारत ने सौंपे 20 ब्रॉड गेज इंजन

तेज बारिश Heavy  Rain

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि ईरान और आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है। वहीं, पाकिस्तान के ऊपर भी एक चक्रवात बना हुआ है। इसके 24 से 26 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत की तरफ बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अरब सागर की नमी भी इन इलाकों में देखने को मिल सकती है। साथ ही बंगाल की खारी से पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरिणा में आज ओले गिरने की भी संभावना है। साथ ही उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में आज और कल ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले पांच दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश हो सकती है। इसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

👉किसानों के परिश्रम से यूपी देश में आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा : Yogi Adityanath 

बारिश के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। पश्चिमी भारत में वर्तमान स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने अगल पांच दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान किया है। आईएमडी (IMD) के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, उत्तरखांड में 24 और 25 मई को बारिश के आसार हैं। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आज बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रतिघंटे हो सकती है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में आज तेज बारिश (Heavy Rain) की संभावना है।

 

About News Room lko

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी, अतिक्रमण हटाया गया, जुर्माना वसूला गया

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल (Mayor Sushma Kharkwal) के निर्देशन में नगर आयुक्त गौरव कुमार के ...