महिलाएं अपनी खूबसूरती को लेकर काफी सजग रहती है और इसके लिए काफी मेहनत करती हैं। महिलाओं के सुंदर बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं, इसलिए वह अपने बालों का खास खयाल रखती हैं। वहीं, यही भी देखा जाता है कि महिलाओं में बाल झडऩे की समस्या हो जाती है। लोगों का यह भी मानना होता है कि बाल झडऩा नैचरल होता है। फिर भी इससे निजात पाने के लिए वह काफी कोशिश करती हैं। यह भी देखा गया है कि आपकी हेयरस्टाइल भी आपके बाल झडऩे का कारण होती है।
1- बालों को कसकर बांधनाअक्सर देखा जाता है कि महिलाओं में बाल झडऩे के पीछे सबसे बड़ा कारण होता है कि बालों की कसकर बांधना। इससे बाल टूटने लगते हैं। इस तरह से अगर बाल टूट रहे हैं तो आप इस पर नियंत्रण कर बालों का झडऩा या टूटना आसानी से रोक सकते हैं। 2- ऊपर से चोटी या पोनीटेल बनाना
महिलाएं कई बार बहुत ऊपर से चोटी बनाती हैं या पोनीटेल बनाती हैं। ऐसा करने से भी बाल टूटने लगते हैं। ऊपर से चोटी बनाने या पोनीटेल बनाने से भी बाल खींचते हैं। जिसके चलते आपके टूटने या झडऩे लगते हैं।
3- कैमिकल्स से होता है हेयर लॉस
हेयरस्टाइल बालों के झडऩे और टूटने के लिए जिम्मेदार साबित होती है। यह भी देखा गया है कि बालों में डाई, ब्लीच, स्ट्रेटनर्स या परमानेंट वेव सॉल्यूशन के इस्तेमाल से भी बाल झडऩा शुरू हो सकता है। इसमे पाए जाने वाले कैमिकल्स से हेयर लॉस परमानेंट होता रहता है।
4- बालों के लिए नुकसानदेह है हेयर ड्रायर
महिलाएं नहाने के बाद अक्सर अपने बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर की मदद लेती हैं। इसको बाल सुखाने और हेयरस्टाइल बनाने का एक आसान तरीका माना जाता है। वहीं, कई स्टडी में यह बात सामने आई है कि रोजाना इसका इस्तेमाल आपके बालों के लिए नुकसानदेह है। इससे बाल झडऩे लगते हैं।