Breaking News

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय को यूजीसी द्वारा श्रेणी-1 का दर्जा प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं

लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली की बैठक में किए गए मूल्यांकन में श्रेणी-1 विश्वविद्यालय का ग्रेड दिए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। मूल्यांकनों में रैंकिंग उन्नयन करना और उपलब्धिपरक ग्रेड प्राप्त करना प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट सहयोगियों के किया रामलला का दर्शन

निरंतर किए गए प्रयासों से ही विश्वविद्यालय को बेहतर श्रेणी मिलती है, जिसका सीधा लाभ उस विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को हासिल होता है।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय को यूजीसी द्वारा श्रेणी-1 का दर्जा प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं

उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि किसी भी क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए मूल्यांकन महत्वपूर्ण है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की इस उपलब्धि अन्य विश्वविद्यालयों के लिए प्रेरक होगी।

यूपी में सेमीकंडक्टर यूनिट लगाने पर योगी सरकार देगी बंपर छूट

मूल्यांकनों में उपलब्धिपरक सफलताओं के पीछे गुणवत्ता सुधार के लिए निरंतर कड़ी मेहनत होती है, जिससे विश्वविद्यालय की क्षमताओं में वृद्धि होती है।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...