Breaking News

कैसे शुरू करें योगाभ्यास? अपनाएं ये पांच सबसे जरूरी टिप्स

क्या आप सोच रहे हैं कि योग की शुरुआत कैसे करें? स्वस्थ जीवनशैली को अपनाते हुए पहली बार योग शुरू कर रहे हैं तो आप आंतरिक और बाहरी तौर पर शांति का अनुभव कर सकते हैं। हालांकि योग शुरू करने से पहले आपको आंतरिक और बाहरी तौर पर सही तरीके का वातावरण तैयार करने की जरूरत होती है। साथ ही नए योगी के लिए योगाभ्यास को शुरू करने से पहले कुछ बातों को जान लेना आवश्यक है, ताकि योग सही तरीके से करके प्रभावी लाभ प्राप्त कर सकें।

अपना पेट और आंतें खाली करें

योग केवल नहीं, बल्कि मानव ऊर्जा प्रणाली को बढ़ाने का तरीका है। यदि आप अपनी ऊर्जा को बढ़ाना चाहते हैं तो जो कुछ शरीर का नहीं है, उसे शरीर से बाहर निकाल देना चाहिए। इसलिए सुबह नाश्ते या खाने से पहले और मल त्यागने के बाद योगाभ्यास करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार योगाभ्यास के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

स्नान करें

नहाने का मतलब सिर्फ त्वचा साफ करना नहीं है। जब पानी आपके शरीर के संपर्क में आता है तो व्यक्ति की आंतरिकता भी धुल जाती है। सदैव ठंडे या गुनगुने पानी से स्नान करना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा कोशिकाओं के बीच के छिद्र खुल जाते हैं और यह योग का अभ्यास करने के लिए जरूरी है।

ढीले-ढाले आरामदायक कपड़े पहने

योग व्यक्ति की ऊर्जा प्रणाली पर काम करता है। ढीले और आरामदायक कपड़े पहनने से इस प्रक्रिया में मदद मिलती है। योग के दौरान जब आपकी ऊर्जा शरीर के भीतर फैलने लगती है तो टाइट कपड़े शरीर पर असहज हो जाते हैं। इसलिए योग करने से पहले आपको ढीले-ढाले और सहज कपड़े पहनने चाहिए।।

नीम और हल्दी का सेवन

योगाभ्यास से पहले गुनगुने पानी में थोड़ा शहद के साथ नीम और हल्दी मिलाकर सेवन कर सकते हैं। शहद वाली पानी शरीर को अंदर से साफ और ऊर्जा को अवशोषित करने में सक्षम बनाता है। जब आप साधना पर बैठते हैं तो मांसपेशियों लचीला बनाने में यह असरदार होता है।
वार्म अप करें

योग व्यायाम का तरीका है और किसी भी व्यायाम को करते समय शरीर का तापमान बढ़ता है। इसलिए शरीर का तापमान बराबर रखने के लिए और लचीलापन बनाने के लिए योगाभ्यास से पहले वार्म अप करें। वार्मअप से स्किन में खिंचाव आने की समस्या नहीं होती।

About News Desk (P)

Check Also

मेकअप से पहले बेहद जरूरी होता है प्राइमर लगाना, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे मेकअप करना पसंद नहीं ...