Breaking News

जीवन में आगे बढ़ने का गुण है विनम्रता और संघर्ष- लल्लू सिंह

अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह द्वारा गुरुवार को अयोध्या लखनऊ हाइवे पर त्रिमूर्ति होटल के ठीक सामने पीताम्बरा पेट्रोल पम्प का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। फिलिंग स्टेशन के प्रबन्धक रणवीर सिंह “गुड्डू” व धर्मवीर सिंह द्वारा उद्घाटन के अवसर पर आये हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

जीवन में आगे बढ़ने का गुण है विनम्रता और संघर्ष- लल्लू सिंह

पेट्रोल पम्प के उद्घाटन में पहुंचे पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि विनम्रता और संघर्ष ही जीवन में आगे बढ़ने के गुण हैं इसी के साथ जीवन में ऊँचाइयों तक पहुंचा जा सकता है। पेट्रोल पंप के प्रबंधक रणवीर सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद ने जिले का गौरव पूरे प्रदेश ही नही पूरे देश में बढ़ाया है। इनसे आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

जीवन में आगे बढ़ने का गुण है विनम्रता और संघर्ष- लल्लू सिंह

इस अवसर पर अयोध्या नगर के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व व प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, बीजेपी नेता इंद्रभान सिंह,वरिष्ठ पत्रकार त्रिमूर्ति होटल के प्रबंधक आर के सिंह, दिनेश सिंह, पेट्रोल पंप के प्रबंधन परिवार के कर्मवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

छात्रावास में छात्राओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलें- डॉ बिजेंद्र सिंह

अयोध्या,(जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University) परिसर ...