Breaking News

“भक्त चाहे तो भक्ति से ईश्वर को अपने वश में कर सकता है”; भागवत कथा के आयोजन में तपस्या, धैर्य और सदकर्म पर चर्चा

औरैया। बिधूना तहसील के अंर्तगत ग्राम भदौरा में कथावाचक मुस्कान ठाकुर के श्री मुख से भागवतकथा के आयोजन में भक्त प्रहलाद की चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान भक्त के वश में रहते हैं। उन्होंने बताया कि भक्त चाहे तो वो अपनी भक्ती से ईश्वर को अपने वश में कर सकता है।

परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य संयम की नितांत आवश्यकता

कथा में राजा उत्तानपाद के वंश में ध्रुव चरित्र की कथा को सुनाते हुए समझाया कि ध्रुव कि सौतेली मां सुरुचि ने अपमानित किया। फिर भी ध्रुव की मां सुनीति ने धैर्य नहीं खोया, जिससे एक बहुत बड़ा संकट टल गया। परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य संयम की नितांत आवश्यकता रहती है। भक्त ध्रुव द्वारा तपस्या कर श्रीहरि को प्रसन्न करने की कथा को सुनाते हुए बताया कि भक्ति के लिए कोई उम्र बाधा नहीं है। भक्ति को बचपन में ही करने की प्रेरणा देनी चाहिए क्योंकि बचपन कच्ची मिट्टी की तरह होता है उसे जैसा चाहे वैसा पात्र बनाया जा सकता है।

जब लोहे के खंभे को फाड़कर नृसिंह रुप में भगवान प्रगट हुए

कथा के दौरान वाचिका मुस्कान ठाकुर ने बताया कि पाप के बाद कोई व्यक्ति नरकगामी हो, इसके लिए श्रीमद् भागवत में श्रेष्ठ उपाय प्रायश्चित बताया गया है। अजामिल उपाख्यान के माध्यम से इस बात को विस्तार से समझाया गया। साथ ही प्रह्लाद चरित्र के बारे में विस्तार से सुनाया गया। भगवान नृसिंह रुप में लोहे के खंभे को फाड़कर प्रगट हो गए थे। उन्होंने बताया कि प्रह्लाद को विश्वास था कि मेरे भगवान इस लोहे के खंभे में भी है और उस विश्वास को पूर्ण करने के लिए भगवान उसी में से प्रकट हुए। हिरण्यकश्यप का वध कर प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा की।

महाभारत और रामायण के प्रसंगोके ज़रिए सदकर्म की दी शिक्षा

सरस कथा वाचक सुश्री मुस्कान ठाकुर ने महाभारत रामायण से जुड़े विभिन्न प्रसंग सुनाए। साथ ही उन्होंने कहा कि परम सत्ता में विश्वास रखते हुए हमेशा सद्कर्म करते रहना चाहिए सत्संग हमें भलाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। कथा वाचक के पिता धीरेंद्र प्रताप सिंह गौर ले साथ में ढोलक मास्टर राजमणि अवस्थी, पैड मास्टर लखन भदौरिया, ऑर्गन मास्टर सुरेश यादव, आयोजक अतुल अवस्थी आदि भी मौजूद रहे।

Report – Anupma Sengar

 

About reporter

Check Also

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर काम में आगे ...