Breaking News

चेहरे पर ब्लीचिंग करने के बाद यदि आपको भी होती हैं जलन की समस्या तो ऐसे पाएं इससे निजात

महिलाएं रंगत निखारने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं। चेहरे को गोरा करने के लिए ब्लीच का यूज किया जाता है। पार्टी में खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं पार्लर जाकर ब्लीच करवाती हैं कई बार महिलाएं घर पर ही खुद ब्लीच करती है।

ब्लीच की जलन को शांत करने के लिए ठंडे दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे जलन शांत होने के साथ स्किन अंदर से पोषित होगी। इसके लिए कॉटन बॉल को ठंडे दूध में डुबोकर प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

ब्लीच करने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करना चाहिए। चेहरा साफ नहीं होगा तो इससे चेहरे पर खुजली और जलन की परेशानी हो सकती हैं। ब्लीच करने से पहले अपना चेहरा साफ करें और प्री ब्लीज क्रीम लगाएं। इसके बाद चेहरे पर ब्लीच लगाएं।

आलू के छिलके में हीलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है। ऐसे में ब्लीच के बाद जलन से बचने के लिए आलू का छिलका प्रभावित जगह पर रगड़ें। फिर ठंडे पानी से साफ कर लें। इससे आपको आराम मिलेगा।

About News Room lko

Check Also

गर्मियों में शरीर को आराम पहुंचाती है मैक्सी ड्रेस, खरीदने से पहले देखें इन अभिनेत्रियों के लुक्स

गर्मी के मौसम में स्टाइलिश दिखना बेहद मुश्किल होता है। इसके पीछे की वजह है ...