Breaking News

ईद पर चांद की तरह चमकना है तो ग्लोइंग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें ये फेसपैक

रमजान खत्म होने में कुछ दिन बचे हैं, ऐसे में लोगों ने ईद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रमजान के पाक महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। इसके आखिर में ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद अपने साथ काफी खुशियां लाती हैं। इस दिन लोग ढेर सारी मिठाईयां खाते हैं, और अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। लोग एक-दूसरे के घर ईद की बधाई देने भी जाते हैं। ईद के लिए बहुत से लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं।

खासतौर पर अगर बात करें लड़कियों की तो लड़कियां ईद पर खूबसूरत दिखने के लिए कई-कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। अगर आप भी चाहती हैं, कि ईद के दिन आप चांद की तरह चमकें तो ये लेख आपके काम का है। इस लेख में हम आपको कुछ घरेलू फेसपैक के बारे में बताएंगे, जो इंस्टेंट ग्लो देने का काम करते हैं।

एलोवेरा, शहद और नींबू

इन तीनों चीजों में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तीनों चीजों को मिलाकर आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इस फेस पैक से आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा।

टमाटर, शहद और नींबू

टमाटर चेहरे को इंस्टेंट ग्लो देने का काम करता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं। वहीं शहद त्वचा में नमी बरकरार रखता है। इस पैक के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक कटोरी में टमाटर मैश करके उसमें शहद और नींबू डालें। अब इस पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।

दही- मुल्तानी मिट्टी

अगर आप चाहती हैं, कि आपकी त्वचा हेल्दी दिखे तो एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी और दही को सही से मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर सही से लगाएं। इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी।

खीरा, दही और शहद

खीरे को सही से ब्लेंड करने के बाद इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें दही और शहद डालकर इसका पेस्ट तैयार करें। 20 से 25 मिनट के लिए इसे सही से चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरा धो लें। ये आपके चेहरे को चांद सा निखार देगा।

About News Desk (P)

Check Also

नीता अंबानी से काव्या मारन तक, ये हैं आईपीएल टीमों की सबसे अमीर महिलाएं

आईपीएल 2024 जारी है। आईपीएल में कई टीमो की ब्रांड वैल्यू करोड़ों में है। इन्हीं ...