Breaking News

गणतंत्र दिवस के दिन पहनना है पारंपरिक परिधान तो लें इन अभिनेताओं से टिप्स, स्टाइलिश दिखेगा लुक

गणतंत्र दिवस का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है। ये दिन देशभर में 26 जनवरी को बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सन् 1950 में भारत संघ का संविधान लागू हुआ था, जिससे भारत गणराज्य बन गया। इस दिन को लोग ऊर्जा और जोश के साथ मनाते हैं। गणतंत्र दिवस के दिन तमाम स्कूलों और दफ्तरों में झंडा फहराया जाता है। इस दिन को मनाने के लिए लोग तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

जगह-जगह पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। अगर आप भी इस दिन खास तरह से तैयार होना चाहते हैं, तो हम आपको इसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। दरअसल, फिल्म जगत में कई ऐसे अभिनेता हैं, जिनके पास एथनिक का काफी शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आप इन्हीं अभिनेताओं से टिप्स लेकर गणतंत्र दिवस के दिन तैयार हो सकते हैं। इन अभिनेताओं की लिस्ट में कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन शामिल हैं।

वरुण धवन

इस तरह का प्लेन सफेद कुर्ता और पायजामा आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा। इस लुक के साथ जब आप तिरंगा पकड़ेंगे तो आपका अंदाज काफी क्लासी दिखेगा।

वरुण धवन का दूसरा लुक

आप चाहें तो इस तरह का धोती कुर्ता गणतंत्र दिवस के दिन कैरी कर सकते हैं। ऐसा धोती-कुर्ता आपको स्टाइलिश दिखने में भी मदद करेगा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

अपने लुक्स की वजह से पहचाने जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा का हर लुक कमाल का होता है। खासतौर पर अगर बात करें उनके एथनिक लुक्स की तो आप इससे टिप्स लेकर तैयार हो सकते हैं। उनका ये वर्क वाला कुर्ता गणतंत्र दिवस के दिन के लिए एक परफेक्ट विकल्प है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का दूसरा लुक

इस तरह का पिंक रंग का कुर्ता आपको अलग दिखने में मदद करेगा। इसे आप व्हाइट रंग के पायजामे के साथ पहन सकते हैं। इसके साथ पैरों में कोल्हापुरी चप्पल ही पहनें।

कार्तिक आर्यन

अगर आप कार्तिक के इस लुक से टिप्स लेंगे तो आपका लुक काफी रॉयल लगेगा। इसके लिए आप हैवी वर्क वाला ऐसा कुर्ता कैरी कर सकते हैं। आपको बाजार में आसानी से चिकनकारी वर्क वाला कुर्ता मिल जाएगा।

कार्तिक आर्यन का दूसरा लुक

अगर आप कुछ ऐसा पहनने का सोच रहे हैं, जो सिंपल और सोबर दिखे तो आप कार्तिक के इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। गणतंत्र दिवस के दिन पील रंग का कुर्ता देखने में कमाल का लगता है।

About News Desk (P)

Check Also

इस रोग में शरीर में ही बनने लगता है अल्कोहल, लक्षण ऐसे जैसे हो शराब का नशा

अल्कोहल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म से लेकर कैंसर जैसी गंभीर ...