Breaking News

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले बलबूते लड़ेगी चुनाव : रोहित चौधरी

औरैया। कांग्रेस के समर्थन से जन एवं सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम की समीक्षा गुरुवार को दिबियापुर स्थित शांति गेस्ट हाउस में की गई और बाद में अयोध्या घोटाले के संबंध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।जिसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने बलबूते अकेले चुनाव लड़ेगी किसी कल के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग दुखी है ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि न्याय पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूती से खड़ा करने का प्राण प्रण से प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पार्टी में नए कार्यकर्ताओं को पद व सम्मान मिले लेकिन पुराने कार्यकर्ताओं की भी उपेक्षा ना हो उन्हें भी पूरा सम्मान मिले और उनके सुझाव और सहयोग समन्वय बनाकर पार्टी को मजबूत किया जाए। राष्ट्रीय सचिव श्री चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिले के कांग्रेस जन जिताऊ प्रत्याशी के नामो पर विचार कर उन्हें चुनाव लड़ाए।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं औरैया जिला प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है लोगों ने सरकार से जो अपेक्षाएं की थी सरकार उसकी कसौटी पर खरी नहीं उतरी जिससे जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाह से निहार रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में नए लोगों को सम्मान मिले लेकिन पुराने लोगों को भी भुलाया नहीं जा सकता पुराने कांग्रेसन हताश निराश न हो उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा। ने कहा कि चुनाव का 8 माह का समय शेष है ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में ताकत झोंके और माननीय प्रियंका गांधी द्वारा भेजी गई कोरोना दवाई किट भी जरूरतमंदों को पहुंचाएं।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित प्रदेश सचिव विकास अवस्थी कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिववीर दुबे कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दीक्षित जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप दुबे माधव कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह सेंगर शोभित त्रिपाठी बिधूना ब्लॉक अध्यक्ष संजय सेंगर कुलदीप दुबे सीटू सिपाही लाल निषाद हिरदेश पांडे चंद्र प्रकाश अवस्थी मंगल दुबे चंद्र प्रकाश अवस्थी अहसान अली गिरीश सिकरवार बिक्रम दिवाकर राकेश यादव आदि कांग्रेस नेताओं ने भी कांग्रेस पार्टी की मजबूती पर बल दिया। बाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने सभी कांग्रेस जनों से अलग-अलग पार्टी संगठन पर चर्चा की। बाद में कांग्रेस जनों द्वारा अयोध्या घोटाले संबंधी जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...