Breaking News

नगर निगम – ज़ोन 4 में नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, खामियों को दूर करने के लिए दिए निर्देश

लखनऊ। आज दिनांक 11.07.2022 को प्रातः 6ः00 बजे नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह द्वारा जोन-4 के अन्तर्गत विस्तारित क्षेत्र सेक्टर-4 में स्थित गंगा, यमुना, सरस्वती अपार्टमेंन्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता सिविल, जोनल अधिकारी जोन-4, कर अधीक्षक जोन-4, अधिशाषी अभियंता जोन-4, सम्बन्धित क्षेत्र के सफाई निरीक्षक के साथ-साथ जन कल्याण महासमिति के अध्यक्ष  उमाशंकर दूबे एवं सम्बन्धित अपार्टमेंन्ट के निवासीगण मौजूद थे।

निरीक्षण के समय कालोनीयों के रोड के किनारे एवं डिवाईडरों पर छोटे-छोटे अवैध होर्डिग्स एंव क्यास्क लगे हुए थे जिनको तत्काल हटाने हेतु जोनल अधिकारी को निर्देशित किया गया। उक्त होर्डिंग एवं क्यास्क लगाने वाली एजेन्सियों के खिलाफ नोटिस निर्गत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

सम्बन्धित अपार्टमेंन्ट के रोड के दोनो तरफ कूड़े का ढेर पाये गये। कई जगह पर सड़क के किनारे डम्पिंग प्वाईन्ट बने हुए थे। इस प्रकार की गंदगी को देखते हुए सम्बंन्धित क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक एवं ईकोग्रीन संस्था को निर्देशित किया गया कि आर.आर. विभाग से समनवय स्थापित कर हाईवा एवं जे.सी.बी. को लेकर कूड़े के ढ़ेर का निस्तारण तत्काल कराया जाये। उपरोक्त क्षेत्र की जनसुविधाओं के सुचारू संचालन के संबंध में लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष, ट्रांस गोमती आवास के अन्य प्रतिनिधियों एवं नगर निगम के सम्बन्धित अधिकारीयों के साथ बैठक का आयोजन आज सायंकाल किये जाने के निर्देश दिये गये।

नगर आयुक्त द्वारा जोन-8 के रतनखंड स्थित तालाब के किनारे वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण मे विभिन्न फल-फूलों के 250 पौधो को रोपित किया गया। इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त द्वारा तालाब के किनारे बाउंड्री, गेट, पाथवे की मरम्मत एवं तालाब के सौन्दर्यीकरण हेतु मुख्य अभियंता-सिविल को निर्देशित किया गया। जोनल अधिकारी जोन-8 को निर्देशित किया गया कि तालाब की बाउंड्री के बाहर के अतिक्रमण को हटा दिया जाय। इसके उपरांत संत गाड़गे पार्क का निरीक्षण करते हुए पार्क के सुन्दरीकरण हेतु रेजीडेन्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं स्थानीय नागरिको से प्रस्ताव एवं सुझाव प्राप्त करने के निर्देश दिये गये है। निरीक्षक के दौरान अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, जोनल अधिकारी जोन-8 प्रज्ञा सिंह, उद्यान अधीक्षक गंगाराम गौतम उपस्थित रहे।

उपरोक्त के अतिरिक्त नगर आयुक्त द्वारा जोन-6 के न्यू हैदरगंज द्वितीय वार्ड में स्थित बुद्वेश्वर मन्दिर के सावन मेला क्षेत्र एवं आस-पास का निरीक्षण किया गया। इस क्षेत्र में लाखो की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते है। इस क्रम में नगर आयुक्त महोदय द्वारा आदेशित किया गया है कि निम्नलिखित कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने के निर्देश दिये गये हैः-

1. बुद्धेश्वर मन्दिर व उसके आस-पास सफाई व्यवस्था एवं चूने का छिडकाव किये जाने के निर्देश जोनल सेनेटरी आफिसर व क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को दिये गये।
2. जोनल अधिकारी, जोन-6 को निर्देश दिये गये कि मंदिर परिसर व आसपास के अस्थाई अतिक्रमण को शीघ्र हटा दिया जाय। फ्लाई ओवर के नीचे खड़े अवैध वाहनों को पुलिस के समन्वय स्थापित करते हुए हटाये जान के निर्देश भी दिये गये।
3. बुद्धेश्वर मन्दिर व उसके आस-पास लगे पोल पर लगी खराब अथवा बन्द स्ट्रीट लाईट को तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश अधिशासी अभियंता मार्ग प्रकाश को दिये गये।
4. बुद्धेश्वर मन्दिर परिसर के अंदर एवं बाहर पानी का छिडकाव एवं श्रद्धालुओं हेतु पेयजल की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश सचिव-जलकल विभाग को दिये गये। मेले के दृष्टिगत परिसर के बाहर मोबाईल टायलेट लगाये जाने के निर्देश प्रभारी आर.आर. को दिये गये।
5. बुद्धेश्वर मन्दिर परिसर व आस-पास पैच वर्क का कार्य नगर अभियन्ता जोन-6 को एवं आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा किये जाने के निर्देश दिये गये।
6. बुद्धेश्वर मन्दिर के आस-पास पेड़ों की कटाई-छटाई किये जाने के उद्यान अधीक्षक को दिये गये।

उपरोक्त के पश्चात वार्ड सआदतगंज स्थिति मोहल्ला सरीपुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। मोहल्ले में खाली पड़े प्लाटो की सफाई कराये जाने के निर्देश दिये गये। क्षेत्र में लाल मस्जिद के पीछे स्थित तालाब का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार द्वारा उक्त तालाब का निरीक्षण करने एवं अवैध कब्जे चिन्हित कराये जाने के निर्देश दिये गये।

About reporter

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...