Breaking News

अवैध क़ब्ज़े को किया गया चिन्हित, आरोपियों के खिलाफ़ FIR दर्ज़

लखनऊ। ग्राम-देवपुर तहसील व जिला लखनऊ की खसरा संख्या-1108/1 क्षेत्रफल 1.537 हे. तालाब दर्ज है। जो नगर निगम में निहित सम्पत्ति है, उक्त तालाब भूमि पर तहसील सदर के क्षेत्रीय लेखपाल के साथ दिनांक 23.04.2022 को संयुक्त सीमांकन कर अवैध कब्जे को चिन्हित किया गया, जिसमें सत्येन्द्र सिंह बघेल द्वारा 1000 वर्गफुट पर बाउण्ड्री, अशोक कुमार पुत्र जानकी प्रसाद द्वारा 3000 वर्गफूट बाउण्ड्री, जितेन्द्र कुमार पुत्र मोतीलाल द्वारा 1800 वर्गफुट व 05 अज्ञात लोगों द्वारा लगभग 6000 वर्गफुट में बाउण्ड्रीवाल बनाकर अवैध कब्जा किया गया था।

उक्त अवैध कब्जेदारों के विरूद्ध थाना पारा में एफ.आई.आर. भी दर्ज कराया गया है। ग्राम-देवपुर की खसरा संख्या-554/1, 2सं क्षेत्रफल 0.733 हे. बंजर दर्ज भूमि है जिसका संयुक्त सीमांकन तहसील सदर की टीम के साथ दिनांक 13.04.2022 को की गई। पैमाइशोपरान्त प्रदीप शर्मा (टिम्बर) द्वारा 2000 वर्गफुट व शिवनाथ सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र अयोध्या सिंह द्वारा 32000 वर्गफुट पर अवैध कब्जा किया गया था।

उक्त अवैध कब्जेदारों को दिनांक 08.06.2022 को नोटिसें निर्गत की गई एवं थाना पारा में दिनांक 09.06.2022 को एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गई। उपरोक्त अतिक्रमण आज दिनांक 11.07.2022 को थाना पारा की पुलिस व पी.ए.सी. बल तथा प्रवर्तन अधिकारी कर्नल सत्येन्द्र िंसंह व ई.टी.एफ. टीम, नगर निगम के सहयोग से अवैध कब्जा हटा दिया गया। अभियान में कुल 45800 वर्गफुट भूमि अतिक्रमण मुक्त करायी गई जिसकी बाजारू कीमत लगभग रू 09 करोड़ होगी।

About reporter

Check Also

जलभराव की शिकायत मिली तो अधकारी करवाई के लिये तैयार रहें : ओपी श्रीवास्तव

लखनऊ। बरसात में जलभराव की शिकायत आई तो अधिकारी कारवाई के लिए तैयार रहें। प्रमुख ...