Breaking News

बकरीद और श्रावण मास के मद्देनज़र नगर आयुक्त ने बैठक कर दिए दिशा-निर्देश

त्यौहारों के दौरान नागरिको को किसी प्रकार की समस्या के निराकरण हेतु निम्नलिखित नंबर जारी किये गये है जहाँ पर कॉल करके सफाई, कूड़ा उठान, मार्ग प्रकाश, जलभराव इत्यादि समस्याओं को दर्ज कराया जा सकता है :-
टोल फ्री नंबर – 1533
लैण्ड लाइन नम्बर – 0522-2307770, 0522-2307782, 0522-2307783,
नये लैण्डलाइन नम्बर – 0522-2972908, 0522-2972904

लखनऊ। आगामी प्रमुख त्यौहार बकरीद एवं श्रावण मास के दृष्टिगत नगर निगम लखनऊ द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह द्वारा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) चिरंजीव सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, महाप्रबंधक-जलकल, समस्त जोनल अधिकारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बकरीद और श्रावण मास के मद्देनज़र नगर आयुक्त ने बैठक कर दिए दिशा-निर्देश

बैठक में निम्नलिखित निर्देश दिये गये –

1. श्रावण मास एवं अन्य प्रमुख त्योहार/पर्व के अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवरथायें विशेष प्राथमिकता के आधार पर किये जाने के निर्देश समस्त अधिकारियों को दिये गये।

2. बकरीद, कांवड़ यात्रा तथा सावन मेला पर्व के अवसर पर नगर निगम सीमान्तर्गत धार्मिक स्थलों के आस-पास एवं सम्पर्क मार्गों पर विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई, कूड़े का उठान, चूने का छिड़काव, सेनेटाइजेशन आदि व्यवस्थायें स्थलीय भ्रमण कर समय से कराये जाने के निर्देश सभी जोनल सेनेटरी आफिसर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिये गये।

3. निर्देशित किया गया कि सभी जोनल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से बैठक एवं क्षेत्र में निरीक्षण करेगें। बैठक व निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की शिकायत जैसे सफाई, कूड़ा उठान, गढ्डे इत्यादि पाये जाने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर निस्तारण कराया जायेगा।

4. बकरीद के दौरान कुर्बानी के अवशेष रखने हेतु वार्डवार कंटेनर रखने वाले संबंधित कर्मी व अधिकारियों के मोबाइल नंबर थाने में सूचित किया जायेगा तथा इस दौरान किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को अवकाश प्रदान नहीं किया जायेगा।

5. समस्त धार्मिक स्थलों के आस-पास एवं सम्पर्क मार्गों पर विशेष अभियान चलाकर सड़कों/गड्ढ़ों की मरम्मत, मार्गों पर पड़े गुम्मे/रोड़े एवं स्थांयी/अस्थायी अतिकमण हटाये जाने की कार्यवाही विभागीय गैंग के माध्यम से करने के निर्देश मुख्य अभियंता-सिविल, सभी नगर अभियंता, सभी जोनल अधिकारियों को दिये गये जिससे आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

6. मुख्य अभियन्ता (वि/यॉ) को समस्त धार्मिक स्थलों के आस-पास के क्षेत्रों एवं सम्पर्क मार्गों पर प्रकाश बिन्दुओं के प्रज्जवलन की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये गये।

7. समस्त धार्मिक स्थलों के आस–पारा के क्षेत्रों एवं सम्पर्क मार्गों पर विशेष अभियान चलाकर राड़कों पर छुट्टा/बेसहारा. पशुओं को पकड़कर गोआश्रय स्थलों में संरक्षित किए जाने के निर्देश संयुक्त निदेशक-पशु कल्याण को दिये गये।

8. महाप्रबन्धक, जलकल एवं प्रमारी अधिकारी (आर.आर.) को निर्देशित किया गया कि नगर निगम सीमान्तर्गत आने वाले समस्त धार्मिक स्थलों के आस-पास के क्षेत्रों एवं मार्गों पर खुले/टूटे मेनहोल की मरम्मत एवं ढ़कने की व्यवस्था तथा उक्त मार्गा पर आवश्यकतानुसार मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करें। धार्मिक स्थलों के आस-पास एवं सम्पर्क मार्गों पर समुचित पेयजल टैंकरों की व्यवस्था तथा पानी छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

9. महाप्रबंधक, जलकल को त्यौहार के दिन समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

 

About reporter

Check Also

सीएमएस के सर्वाधिक 169 छात्र जेईई मेन्स परीक्षा में सफल, JEE एडवान्स में होंगे शामिल

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर से ‘जेईई मेन्स’ परीक्षा ...