Breaking News

सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाएगा श्रीलंका में आयोजित भारतीय फिल्म महोत्सव

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को श्रीलंका में अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ मिलकर पांच दिवसीय भारतीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव की शुरुआत क्रिकेट पर आधारित प्रतिष्ठित फिल्म ‘83’ की स्क्रीनिंग के साथ हुई।

लखनऊ कैंट के एएमसी स्टेडियम में 10 जनवरी 2025 से आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली

सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाएगा श्रीलंका में आयोजित भारतीय फिल्म महोत्सव

उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की घोषणा करते हुए, इसे ‘सिनेमा की प्रतिभा और सांस्कृतिक संबंधों का उत्सव’ बताया। कोलंबो स्थित स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से आयोजित फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा, श्रीलंका के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सुनील कुमार गामागे और पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा तथा अरविंदा डी. सिल्वा की मौजूदगी में हुआ।

भारत की ऐतिहासिक 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित ‘83’ की स्क्रीनिंग के बाद मंगलवार को चार अन्य फिल्में प्रदर्शित की गई। फेस्टिवल में हिंदी के अलावा तमिल, कन्नड और गुजराती भाषा में फिल्में दिखाई जाएंगी, जिसमें आरआरआर, विक्रम, डोलू, रेवा, द कश्मीर फाइल्स और मैं अटल हूं जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं।

सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाएगा श्रीलंका में आयोजित भारतीय फिल्म महोत्सव

भारत और श्रीलंका के बीच लंबे समय से मजबूत सांस्कृतिक संबंध रहे हैं और यह फेस्टिवल दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों का प्रमाण है। इसका उद्देश्य इन संबंधों को और गहरा करना है और साथ ही भारतीय सिनेमा के जादू के माध्यम से श्रीलंका में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को घर जैसा अनुभव प्रदान करना है।

रिपोर्ट-शाश्वत तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत लखनऊ में चल रही नियमित फॉगिंग, एंटी लार्वा व नाली सफाई की मुहिम

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ (Municipal Corporation Lucknow) द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable disease control ...