Breaking News

RLD के एक विधायक का मंत्री बनना लगभग तय, ये बड़ा दांव चल सकते हैं चौधरी जयंत

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार होने की चर्चाएं तेज हो गईं हैं। जहां दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है।

वहीं, मंत्रिमंडल में रालोद के एक विधायक को शामिल किया जा सकता है। वैसे भी हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में रालोद के सभी विधायकों ने भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में वोट किया था। माना जा रहा है कि यूपी मंत्रिमंडल विस्तार में आरएलडी के एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह मुस्लिम और गुर्जर चेहरे पर दांव खेलने की तैयारी में हैं।

बताया गया कि आज यानी शुक्रवार को जेपी नड्डा और जयंत चौधरी की मुलाकात होगी। आज रालोद के साथ भाजपा का औपचारिक गठबंधन हो सकता है। सूत्र के अनुसार, भाजपा ने रालोद को बागपत, बिजनौर सीट दी है। यूपी में मंत्रिपरिषद विस्तार में रालोद के दो विधायक मंत्री बन सकते हैं। रालोद का एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री पद तय माना जा रहा है। सूत्र की मानें तो राजभर की पार्टी से सिर्फ राजभर मंत्री बनेंगे।

भाजपा यूपी में सहयोगी दलों ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा (एक सीट), अपना दल (दो सीट), निषाद पार्टी (एक सीट) और रालोद (दो सीट) को छह सीटें देने पर सहमत हो गई है। संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाया जा सकता है।

About News Desk (P)

Check Also

स्टांप विभाग के 88 उपनिबंधकों तथा 114 कनिष्ठ सहायकों के स्थानांतरण निरस्त

स्टांप पंजीयन मंत्री ने स्वयं मुख्यमंत्री से की थी गड़बड़ी मिलने की शिकायत लखनऊ,(दया शंकर ...