Breaking News

जामिया हिंसा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 10 गिरफ्तार, एक भी छात्र नहीं

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के जामिया नगर इलाके में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 10 लोग गिरफ्तार किए हैं। मामले में किसी भी छात्र को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार इनकी गिरफ्तारी की है।

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि 15 दिसंबर को हुई घटना के सिलसिले में जिन दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है वह सभी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं। एएनआई के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में कोई भी छात्र नहीं है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन दस लोगों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। गिरफ्तार लोगों में जामिया मिलिया का कोई छात्र शामिल नहीं है। पुलिस ने अब तक सामने आई वीडियो फुटेज के आधार पर यह कार्रवाई की है।

पुलिस का दावा है कि वीडियो फुटेज में ये लोग पत्थरबाजी करते और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते दिखे हैं। साथ ही कुछ जगहों पर आगजनी भी की है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

जनता दर्शन के दौरान बोले उप मुख्यमंत्री, जन समस्याओं के समाधान के लिए तय की जाए जवाबदेही 

Lucknow। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने सोमवार को अलीगढ़ जाने से ...